न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड टीम में दो बदलाव हुए। टिम साउथी और मिचेल सैंटनर की जगह ईश सोढ़ी और कॉलिन डी ग्रैंडहोम को कीवी टीम में जगह मिली। इस मैच 90 रनों से अपने नाम कर भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढत बना ली।
थोड़ी निराशा हो रही है

न्यूजीलैंड ने अपने घर में लगातार शानदार प्रदर्शन किया था। हाल ही में उन्होंने श्रीलंका के वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। इसके बावजूद भारत ने पहले दो मैच में न्यूजीलैंड एकतरफा हराया है। दूसरे मैच में हार के बाद केन विलियमसन ने कहा
“हार से निराशा नहीं हो रही लेकिन हारने के तरीके से जरुर थोड़ी निराशा है। भारत को इसका श्रेय मिलना चाहिए। अभी तक हुए दोनों मैच में पिच थोड़ी स्लो थी लेकिन अच्छी थी। कुछ मौकों पर हमने अच्छी गेंदबाज की लेकिन मैच में अपने कण्ट्रोल में नहीं कर पाए।”
325 का लक्ष्य किया जा सकता था हासिल

बे ओवल की पिच पर गेंदबाजों के लिए कुछ खास मदद नहीं थी और इसी वजह से केन विलियमसन के अनुसार यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता था। पहले भी यहाँ ऐसा हो चुका हैं। केन विलियमसन ने आगे कहा
“324 एक अच्छा स्कोर था जिसे यहाँ पीछा किया जा सकता था। हमारे गेंदबाजों ने उन्हें 320 के आसपास रोक दिया। रिजल्ट पर ध्यान न देते हुए हमें छोटी- छोटी चीजों पर ध्यान देना चाहिए। कुछ विकेट काफी गलत समय पर गिरे। हाथ में विकेट रखना भी जरूरी है।”
तीसरा मैच महत्वपूर्ण

न्यूजीलैंड अब 28 जनवरी को भारतीय टीम से भिड़ेगी। कीवी टीम इस मैच को किसी भी तरह अपने नाम करना चाहेगी। अगर वह इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाती है तो भारत सीरीज में अजेय बढत बना लेगा। अगले मैच को अपने नाम करने के लिए न्यूजीलैंड को भारतीय स्पिनरों के खिलाफ बेहतर खेल दिखाना पड़ेगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post India vs New Zealand 2019: भारतीय टीम से हारकर भी भारतीयों का दिल जीत गये केन विलियमसन, भारत के लिए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.