Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs New Zealand 2019: न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी का फैसला, शुभमन गिल को मिला डेब्यू का मौका, दिग्गज हुआ बाहर

न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज हैमिल्टन में 5 मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। सीरीज के पहले तीनों मैच जीत कर भारत ने सीरीज अपने नाम कर लिया है। इसके बावजूद टीम न्यूजीलैंड को इस मैच में कोई छूट नहीं देना चाहेगी।

न्यूज़ीलैंड ने जीता टॉस

भारतीय टीम के नये कप्तान रोहित शर्मा को टॉस हारने के बाद मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है, एशिया कप के बाद पहली बार वनडे मैचों में टीम की कमान रोहित के हाथों में हैं।

इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी को फिर आराम दिया गया है। पिछले मैच में चोट की वजह से वह बाहर चल रहे थे, इस मैच में भी दिनेश कार्तिक टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे। इसके अलावा युवा शुभमन गिल को डेब्यू करने का मौका मिला है।

न्यूजीलैंड टीम में भी बदलाव

न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज से पहले शानदार फॉर्म में चल रही थी। उन्होंने अपने घर में श्रीलंका को करारी हार दी थी, लेकिन इस सीरीज में न उनके बल्लेबाज चल रहे हैं और न ही गेंदबाजी। अभी तक सभी मैच में उन्हें करारी हार मिली है।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले चोटिल ऑलराउंडर जिमी निशम को न्यूजीलैंड टीम में जगह मिली है। उनके अलावा टिम साउथी की भी वापसी हुई है। वह पिछले दो मैच में बाहर चल रहे थे।

भारत की प्लेयिंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, खलील अहमद

न्यूजीलैंड की प्लेयिंग इलेवन:

मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम, टॉड एस्टल, मैट हैनरी, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डे ग्रैंडहोम.

Colin de Grandhomme, Todd Astle,

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post India vs New Zealand 2019: न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी का फैसला, शुभमन गिल को मिला डेब्यू का मौका, दिग्गज हुआ बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.