न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच हेमिल्टन में खेला जा रहा है। हेमिल्टन वनडे मैच में भारतीय टीम सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त के साथ उतरी जिसमें भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं।
हेमिल्टन वनडे मैच में रोहित शर्मा संभाल रहे हैं विराट कोहली की जगह कप्तानी
विराट कोहली की गैरमैजूदगी में भारतीय टीम की कमान जहां रोहित शर्मा के हाथों में है तो वहीं विराट कोहली की जगह टीम मैनेजमेंट ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को डेब्यू करने का मौका दिया।

भारतीय टीम में शुभमन गिल को जहां डेब्यू का मौका मिला तो इसके साथ ही युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद को फिर से टीम में वापसी करने का मौका दिया है।
विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी दोनों अनुभवी खिलाड़ियों के बिना उतरी टीम
इन दो बदलाव के अलावा पिछले मैच में नहीं खेल पाए टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी अपनी हेमस्ट्रिंग की चोट से उबर नहीं पाए हैं। जिस कारण से वो इस मैच का हिस्सा नहीं है।

इस तरह से चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम में कप्तान विराट कोहली के साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी जैसे दो बड़े अनुभवी खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी बड़े लंबे समय के बाद एक साथ किसी मैच का हिस्सा नहीं हैं।
साल 2015 के बाद पहली बार भारतीय टीम उतरी विराट-धोनी के बगैर
इस तरह से साल 2015 के बाद से भारतीय टीम में किसी वनडे मैच में ऐसा पहली बार हुआ है जब महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली एक साथ नहीं खेल रहे हैं। धोनी और कोहली इससे पहले साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम दिया गया था

आपको बता दें कि इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय टीम को महज 92 रनों के स्कोर पर ही ढेर कर दिया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Newzealand- विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी के बिना भारतीय टीम इतने लंबे समय बाद खेल रही कोई मैच appeared first on SportzWiki Hindi.