न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा वनडे मैच मेजबान न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन के दम पर 8 विकेट से अपने नाम किया। हेमिल्टन वनडे मैच को जीतने के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में पहली जीत हासिल की।
न्यूजीलैंड ने हेमिल्टन में खेले गए चौथे वनडे को किया अपने नाम
हेमिल्टन में खेले गए इस चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम अपने रेगुलर कप्तान विराट कोहली को आराम देने के बाद मैदान में उतरी लेकिन विराट कोहली के टीम से बाहर होते ही शानदार लय में चल रही भारतीय टीम की लय गायब सी नजर आने लगी।

न्यूजीलैड के कप्तान केन विलियम्सन ने इस मैच में टॉस जीतने के साथ ही पिच का फायदा उठाने के लिए भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। लेकिन भारतीय टीम की पारी को ट्रेंट बोल्ट की अगुवायी में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने मात्र 92 रनों के स्कोर पर ही ढेर कर दिया।
ट्रेंट बोल्ट ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से भारतीय पारी को किया 92 रनों पर ढेर
न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को इस सस्ते स्कोर पर आउट करने के बाद इस लक्ष्य को 14.4 ओवर में ही केवल 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड के लिए खतरनाक तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर की गेंदबाजी में पांच भारतीय बल्लेबाजों को पैवेलियन लौटाया और इसकी एवज में उन्होंने केवल 21 रन ही खर्च किए।
ट्रेंट बोल्ट ने अपनी गेंदबाजी को लेकर जतायी खुशी
ट्रेंट बोल्ट की इस धमाकेदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच बने ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि “गेंद की स्विंग को देखकर अच्छा लगा। यहां की परिस्थितियां बहुत ही मन भावन थी। व्यक्तिग रूप से इस प्रदर्शन से बहुत ही संतुष्ट हूं। “

“कोलिन ने दूसरे छोर से बेहतरीन सहयोग दिया। उनको सस्ते में आउट करना बहुत अच्छा लगा। इस तरह की विकेट पर स्थिति आसान हो जाती हैं। पिच ऊपर की तरफ थी और टारगेट केवल स्टंप था। हम इसी तरह का प्रदर्शन आगे के मैच में जारी रखेंगे और सीरीज को अगले मैच में 3-2 से खत्म करेंगे।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Newzealand- मैन ऑफ द मैच लेते हुए ट्रेंट बोल्ट ने इन्हें दिया भारत को शर्मनाक तरह से हराने का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.