विश्व क्रिकेट में इन दिनों अपनी जबरदस्त लय में चल रही भारतीय क्रिकेट टीम जिस तरह से विजय रथ पर सवार है उससे तो टीम की बस जीत ही जीत की उम्मीद की जाती है लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मैच जीतने के बाद टीम इंडिया को कीवि टीम ने बड़ा झटका दे दिया है।
भारत को चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने दी करारी मात
सीरीज के हेमिल्टन में खेले गए चौथे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय टीम को 8 विकेट से करारी मात दे दी है। इस तरह से न्यूजीलैंड ने इस मैच को जीतकर सीरीज में अपनी जीत का खाता खोला।

हेमिल्टन वनडे में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को पहले तो 92 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया जिसके बाद इस लक्ष्य को केवल 14.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया।
भारतीय टीम शानदार लय के बाद भी 92 रनों पर हुई ढेर
भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली आगे के इस न्यूजीलैंड के सफर के लिए उपलब्ध नहीं हैं ऐसे में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। भले ही कप्तान कोहली मौजूद नहीं थे लेकिन भारतीय बल्लेबाजों से ऐसी उम्मीद नहीं थी।

मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट की सबसे शानदार नजर आ रही भारतीय टीम में जबरदस्त काबिलियत है जो चाहे प्रमुख दो तीन खिलाड़ियों के नहीं होने के बाद भी जितने का पूरा माद्दा रखती है लेकिन यहां 100 रनों से भी कम के स्कोर पर आउट होकर टीम ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
माइकल वॉन ने भारतीय टीम के 100 रनों के भीतर आउट होने पर जतायी हैरानी
हमेशा ही भारतीय टीम के सबसे बड़े मुरिद रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय टीम के 92 रनों के स्कोर पर आउट होने को लेकर बड़ी हैरानी जतायी है।
92 all out India … Can’t believe any team would get bowled out for under a 100 these days !!!!!!
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) January 31, 2019
माइकल वॉन ने टीम के इस प्रदर्शन के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि “ 92 रनों पर भारत ऑल आउट… यकिन नहीं हो रहा कि कि कोई टीम इन दिनों 100 रनों से कम के स्कोर पर आउट हो जाएगी!!!!!!”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Newzewland- भारतीय टीम के 92 रनों पर आउट होने को लेकर इस पूर्व इंग्लिश कप्तान ने जतायी हैरानी appeared first on SportzWiki Hindi.