Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvNZ: पिछले 10 वनडे मैचों में तीन शतक और पांच अर्द्धशतक लगा चुका है न्यूजीलैंड की टीम का यह खिलाड़ी, भारतीय टीम को रहना होगा सावधान

न्यूजीलैंड और भारत के बीच कल यानी 23 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। सीरीज का पहला मैच नेपियर के मैकलीन पार्क में खेला जाएगा। भारत ने इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में मात दी है वहीं न्यूजीलैंड ने अपने घर में श्रीलंका को हराया था। इस सीरीज में जहाँ कीवी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा विराट कोहली हैं तो भारत के लिए रॉस टेलर सबसे बड़ी मुसीबत बन सकते हैं।

हालिया फॉर्म शानदार

 

न्यूजीलैंड टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 281 रन बनाये थे। सीरीज के अंतिम मैच में उन्होंने शानदार शतक भी बनाया था।

इसी वजह से टेलर भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा हो सकते हैं। भारतीय टीम का सबसे बड़ा हथियार स्पिन गेंदबाजी हैं और टेलर को स्पिन खेलने में महारथ हासिल है।

10 मैच में 8 बार 50+ का स्कोर

रॉस टेलर की फॉर्म का पता इसी से लगाया जा सकता है कि पिछली 10 वनडे मैच की 9 पारियों में उन्होंने 8 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इसमें तीन शतक भी शामिल हैं। उन्होंने ये रन श्रीलंका, पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ बनाये हैं।

इसमें उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 181 है। उन्होंने यह इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाया था। उन्होंने 10 मैच की 9 पारी में 59, 113, 10, 181*, 80, 86*, 54, 90 और 137 का स्कोर बनाया है।

भारतीय गेंदबाजों के लिए कड़ी परीक्षा

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के लिए कड़ी परीक्षा है। उनके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों शानदार फॉर्म में हैं। रॉस टेलर को रोकना भारतीय टीम की सबसे बड़ी चुनौती होगी।

वह नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आते हैं और इसी वजह से स्पिन गेंदबाजों पर खासी जिम्मेदारी होगी। टेलर काफी तेजी से भी रन बना सकते हैं और वह अगर लम्बा खेलते हैं तो भारतीय टीम के लिए खतरा बना सकते हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post INDvNZ: पिछले 10 वनडे मैचों में तीन शतक और पांच अर्द्धशतक लगा चुका है न्यूजीलैंड की टीम का यह खिलाड़ी, भारतीय टीम को रहना होगा सावधान appeared first on SportzWiki Hindi.