भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच आज सोमवार को माउंट मांग्लुई के बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम के लिए हार्दिक पांड्या भी खेल रहे हैं. निलंबन हटने के बाद पहली बार हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम में चुना गया है. उन्हें विजय शंकर के स्थान पर टीम में रखा गया है.
अपने वापसी मैच में हार्दिक ने किया शानदार कैच

न्यूजीलैंड का पारी का 17वां ओवर भारतीय टीम के युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की दूसरी गेंद पर स्ट्राइक में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलयमसन थे.
केन विलयमसन ने चहल की इस दूसरी गेंद पर फ्लिक करके एक रन लेना चाहा, लेकिन शार्ट मिडविकेट पर फील्डिंग कर रहे हार्दिक पांड्या ने एक शानदार डाईव लगाकर कैच को कर लिया. इस कैच को हार्दिक पांड्या ने सुपरमैन बनकर पकड़ा है. कैच को लेते वक्त उनके दोनों पैर पूरी तरह से हवा में थे.
सादगी से मनाया कैच का जश्न

कैच पकड़ने के बाद हार्दिक पांड्या की प्रतिक्रिया देखने लायक थी. उन्होंने अपने कैच का जश्न सादगी के साथ मनाया. आमतौर पर वह इतना शानदार कैच करने के बाद काफी आक्रमक अंदाज में जश्न मनाते है, लेकिन हार्दिक पांड्या ने इस कैच का जश्न सादगी के साथ मनाते हुए सभी को हैरान कर दिया है.
हार्दिक पांड्या को महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी के लिए निलंबित किया गया था. निलंबन से वापस आने के बाद उनकी जीवन शैली में काफी बदलाव नजर आ रहा है.
यहाँ देखें वीडियो

— MS (@premchoprafan) January 28, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने हवा में डाईव लगाकर एक शानदार कैच कर लिया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvNZ: 16.2 ओवर में हार्दिक पंड्या ने पकड़ा एक अविश्वसनीय कैच, वीडियो देख नही होगा आँखों पर यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.