Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvNZ : मात्र 92 रन पर आउट होने से भारतीय बल्लेबाजों का उड़ा ट्विटर पर मजाक, लोगो को आई धोनी-कोहली की याद

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा वनडे मैच आज 31 जनवरी को हैमिल्टन के सेडोन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

इस चौथे वनडे मैच का टॉस न्यूजीलैंड की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ट्रेंट बोल्ट और कॉलिन डी ग्रैंडहोम की घातक गेंदबाजी के आगे मात्र 30.5 ओवर में मात्र 92 रन पर आउट हो गई है.

ट्विटर में भारतीय बल्लेबाजों का बन रहा मजाक 

मात्र 92 रन पर आउट होने की वजह से भारतीय बल्लेबाजों का ट्विटर पर मजाक बन रहा है. भारतीय टीम के 7 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए है.

रोहित शर्मा जहां मात्र 7 रन पर आउट हुए हैं. वहीं शिखर धवन मात्र 13 रन पर आउट हुए हैं. अपना डेब्यू मैच खेल रहे शुभमन गिल भी मात्र 9 रन का योगदान दे पाये.

अम्बाती रायडू और दिनेश कार्तिक इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाये. केदार जाधव भी मात्र 1 रन बना पाये. वहीं हार्दिक पांड्या ने 16 रन की पारी खेली. भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 18 रन की नाबाद पारी युजवेंद्र चहल ने खेली.

न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने अपने 10 ओवर में मात्र 21 रन देकर कुल 5 विकेट हासिल किये. वहीं कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने अपने 10 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किये. इस मैच में भारतीय टीम को बिना एमएस धोनी और बिना विराट कोहली के खेलना पड़ रहा है.

यहाँ देखें ट्विटर प्रतिक्रिया

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post INDvNZ : मात्र 92 रन पर आउट होने से भारतीय बल्लेबाजों का उड़ा ट्विटर पर मजाक, लोगो को आई धोनी-कोहली की याद appeared first on SportzWiki Hindi.