इंटरनेट डेस्ट। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज माउंट मॉनगनुई में पांच वनडे मैचोें की सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। मेजबान टीम के लिए आज का मैच करो या मरो का मैच है। क्योंकि अगर मेजबान टीम आज का मैच हार जाती है तो वो सीरीज हार जाएगी। आपको बता दें कि भारतीय टीम पांच वनडे की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम कोशिश तीसरे वनडे को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। आपको बता दें कि अगर भारतीय टीम आज का मैच जीत लेती है तो वह न्यूजीलैंड में 10 साल बाद द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतेगी। भारत ने इससे पहले 2009 में कीवी धरती पर द्विपक्षीय सीरीज जीती थी।
इसी बीच आपको बता दें कि कीवी टीम ने तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन कीवी कप्तान का ये फैसला गलत साबित हुआ। क्योंकि कीवी टीम ने 26 रनों पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। समाचार लिखे जाने तक मेजबान टीम ने 91 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे। उस समय क्रीज पर रॉस टेलर 21* और टॉम लैथम 19* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
माउंट मॉनगनुई में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में हीं भारतीय टीम को विकेटकीपर और पूर्व कप्तान एमएस धोनी की मौजूदगी की कमी खलेगी। धोनी हेमस्ट्रिंग की समस्या के कारण तीसरे वनडे में नहीं खेल रहे है। धोनी की जगह तीसरे वनडे में दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है। वहीं हार्दिक पांड्या भी आज तीसरे वनडे में शामिल हो गए है। हार्दिक पांड्या को विजय शंकर की जगह टीम में शामिल किया गया है।