न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच सोमवार को माउंट मौंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है।
महेन्द्र सिंह धोनी को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमस्टिंग की चोट ने किया बाहर
भारतीय टीम के लिए इस मैच में ही सीरीज को सील करने का मौका है लेकिन टॉस के बाद जब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टीम बतायी तो उसमें महेन्द्र सिंह धोनी गायब थे।

महेन्द्र सिंह धोनी को हेमस्ट्रिंग में चोट लग गई है इस कारण से वो न्यूजीलैंड के खिलाफ इस तीसरे वनडे मैच का हिस्सा नहीं है। आपको हम इस रिपोर्ट में बताते हैं कब-कब धोनी चोट के कारण भारतीय टीम से रहे बाहर….
2013 में वेस्टइंडीज में हुई ट्राई सीरीज के 3 मैच नहींं खेल पाए थे धोनी
महेन्द्र सिंह धोनी को साल 2013 में वेस्टइंडीज में हुई वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ हुई त्रिकोणिय सीरीज के बीच में हैमस्टिंग में चोट लग गई। इस कारण से धोनी को 3 मैचों में बाहर रहना पड़ा। धोनी की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली ने की।

इन तीन मैचों में ऐसे रहे परिणाम
1) वर्सेज श्रीलंका- भारतीय टीम को करना पड़ा 178 रनों से हार का सामना
श्रीलंका- 348/1(50 ओवर), भारत- 144 ऑल आउट( 44.5 ओवर)
2) वर्सेज वेस्टइंडीज- भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीता 102 रनों से मैच
भारत- 311/4(50 ओवर), वेस्टइंडीज- 171(34 ओवर)
3) वर्सेज श्रीलंका- भारत ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत हासिल की 81 रनों से जीत
भारत- 119/3( 29 ओवर), श्रीलंका- 96(24.4 ओवर)
2007 में धोनी को बुखार ने किया था दो मैचों के लिए बाहर
इसके अलावा महेन्द्र सिंह धोनी को साल 2007 में आयरलैंड के दौरे पर टीम से बुखास से पीड़ित होने के कारण बाहर रहना पड़ा था। इस दौरे पर धोनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक वनडे और आयरलैंड के खिलाफ एक वनडे में बाहर रहना पड़ा था।

दो मैचों का परिणाम
1) वर्सेज दक्षिण अफ्रीका- भारतीय टीम को करना पड़ा 4 विकेट से हार का सामना
भारत- 242/8(50 ओवर), दक्षिण अफ्रीका-245 ऑल आउट( 49.3 ओवर)
2) वर्सेज आयरलैंड- भारतीय टीम ने डकवर्थ-लुईस नियम 9 विकेट हासिल की जीत
आयरलैंड – 193 ऑल आउट(50 ओवर), भारत- 171/1 ( 34.5 ओवर)
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post INDvNZ: जब-जब महेन्द्र सिंह धोनी चोट के कारण टीम से रहे बाहर तो ऐसा रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन appeared first on SportzWiki Hindi.