स्पोर्ट्स डेस्क। टीवी शो ;कॉफी विद करण में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के कारण टीम से बाहर चल रहें हार्दिक पांड्या निलंबन हटने के बाद आज धामकेदार वापसी की है। आज भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी के साथ ही भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट लिए साथ ही टीम को मैच जिताने में अहम योगदान दिया। साथ ही हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद भारतीय के कप्तान विराट कोहली ने उनको सलाह देने के साथ ही कहा है की उनके आने से टीम में बेहतर संतुलन हुआ है।
आपको बता दे कि आज न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 45 रन देकर हेनरी निकोल्स और मिशेल सेंटनर का विकेट लिया। इसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है की हार्दिक पांड्या की टीम में महत्वपूर्ण जगह है और उनके आने से टीम और ज्यादा मजबूत हुई है। साथ ही विराट कोहली ने उनके प्रदर्शन को लेकर कहा है की वह टीम में नही होने के बाद भी अच्छी मेहनत कर रहें थे जिसका ही परिणाम है की आज उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।
साथ ही विराट ने कहा की जिंदगी में किसी भी स्थिति में या तो आप पूरी तरह से निराश हो सकते हैं या आप उससे प्रेरणा ले सकते हैं। आज भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड टीम को 7 विकेट से हराकर पांच वनडे मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है। आपको बता दे कि पांच वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 3-0 की अजेय बढ़ बना चुकी है। भारतीय टीम ने 10 साल बाद न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल कर ली है।
और ये भी पढ़े:
IND vs NZ: रोहित शर्मा ने आज ये रिकॉर्ड बनाकर धोनी को छोड़ा पीछे
ICC ने अंबाती रायडू को किया सस्पेंड, जानिए वजह
IND vs NZ: 10 साल बाद सीरीज जीतकर भारत ने रचा इतिहास
Herald