स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीतकर इतिहास रचा है। साथ ही अब दोनों टीमों के बीच 12 जनवरी से तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जाना है। साथ ही भारतीय टीम जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी लेकिन इससे पहले वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के वनडे टीम में रोल को लेकर एक बड़ी बात कही है।
आपको बता दे कि हाल ही में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम मैच नही खेला था क्योंकि रोहित शर्मा की पत्नी रितिका साजदेह ने रविवार को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। जिसकी वजह से रोहित शर्मा भारत आये थे लेकिन अब वह वनडे टीम में वापस जुड़े जा रहें है साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनकी टीम में वापसी हुई है। इसको लेकर रोहित शर्मा ने काफी अहम बात कही है उन्होंने कहा है कि धोनी के टीम में होने की वजह से पूरे ड्रेसिंग रूम का माहौल शानदार रहता है।
साथ ही उनसे अभी खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। साथ ही रोहित ने कहा कि धोनी के टीम में होने से मैदान पर भी काफी असर दिखता है। साथ ही रोहित ने कहा कि कप्तान को भी धोनी से मैदान में बहुत मदद मिलती है। साथ ही धोनी जिस नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, बैटिंग ऑर्डर में फिनिशिंग टच बहुत जरूरी है। आपको बता दे कि हाल ही में धोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरिज और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुना है।
और ये भी पढ़े:
भारत की ऐतिहासिक जीत पर पाकिस्तानी क्रिकेट जगत खुश, विराट को बताया हीरो
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वनडे सीरीज जीतकर भारतीय टीम रच देगी ते इतिहास!
रोहित शर्मा ने रिषभ पंत को दिया इस बात का न्योता जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Herald