Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में ये रिकॉर्ड बना सकते है रोहित शर्मा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज को भारत ने 2-1 से जीतकर इतिहास रच दिया है। दोनों टीमों के बीच 12 जनवरी से तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जाना है। साथ ही भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में कंगारू धरती पर वनडे सीरिज में जीत के इरादे से मैदान में उतरने जा रही है। साथ ही भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा तीन वनडे मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तानी विवि रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ सकते है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा इस वनडे सीरीज में एक शानदार रिकॉर्ड बना सकते है। आपको बता दे कि रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के विवि रिचर्ड्स दोनों के नाम ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वनडे में तीन—तीन शतक लगाने का रिकॉर्ड है लेकिन अब रोहित शर्मा ये रिकॉर्ड तोड़ सकते है। आपको बता दे कि रोहित शर्मा ने 16 वनडे में ये उपलब्धि हासिल की। वहीं रिचर्ड्स ने 40 वनडे मैचों में तीन शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। लेकिन अब एक शतक लगा कर ये रिकॉर्ड तोड़ सकते है।

साथ ही आपको बता दे रोहित शर्मा साल 2018 में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सबसे ज्यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका होगा। आपको बता दे हाल ही में रोहित शर्मा पिता बने है उनकी पत्नी ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। साथ ही रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अतिंम टेस्ट मैच नही खेले थे। लेकिन अब वनडे के लिए टीम से जुड़ गए है।

और ये भी पढ़े:

विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विश्वकप टीम को लेकर कह दी यह बड़ी बात

वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के इस ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, रैना हुए इमोशनल

INDvsAUS: भारतीय टीम में धोनी की भूमिका को लेकर रोहित शर्मा ने कही ये बात



Herald