स्पोर्ट्स डेस्क। 12 जनवरी से शुरू होने जा रही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरिज से पहले भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा हैं। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के कारण भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांडय़ा और केएल राहुल सिडनी में शनिवार को खेले जाने वाले इस मैच से बाहर कर दिए गए हैं।
खबरों के अनुसार माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम 11 के चयन के लिए लोकेश राहुल के उपर विचार नही किया ही साथ ही माना जा रहा है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कम से कम पहले मैच से बाहर रहेंगे। आपको बता दे प्रशासकों की समिति (सीओए) की सदस्य डायना इडुल्जी ने दोनों भारतीय क्रिकेटरों के लिए आगे की कार्रवाई तक निलंबन की सिफारिश की थी।
साथ ही माना जा रहा है कि दोनों क्रिकेटरों पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। सीओए प्रमुख विनोद राय ने हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल के लिए दो मैचों के निलंबन की सिफारिश कर चुके हैं। साथ ही पहले वनडे में ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा के खेलने की संभावना है। हाल ही में कुछ समय पहले करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या पहुंचे थे। जिसमें पांड्या ने महिलाओं को लेकर कुछ बयान दिया है। उसके बाद उनका काफी विरोध किया जा रहा हैं।
और ये भी पढ़े:
ऑस्ट्रेलियाई बच्चे ने की बुमराह के बॉलिंग एक्शन की नकल, VIDEO हुआ वायरल
टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी क्रिकेटर के बस की बात नहीं!
विराट कोहली 2019 में तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के यह 5 विश्व रिकॉर्ड
Herald