Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS: टीम जहां चाहेगी वहां बल्लेबाजी करूंगा: एमएस धोनी

 
मेलबर्न

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भारत की जीत के सूत्रधार महेंद्र सिंह धोनी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इस सीरीज में धोनी ने तीनों ही मैचों में हाफ सेंचुरी जमाई और भारत की बल्लेबाजी के वह महत्वपूर्ण स्तंभ दिखे। भारत ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब लेने पहुंचे धोनी ने कहा कि टीम मैनेजमेंट जहां चाहेगा वह उस क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। 
 
सीरीज के पहले 2 मैचों में धोनी ने नंबर 5 पर बल्लेबाजी की थी और इस मैच में वह नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे। मेलबर्न में भारत की जीत के बाद धोनी इस जीत पर चर्चा करते हुआ कहा, 'यह धीमा विकेट था और यहां शॉट खेलने मुश्किल थे। ऐसा कोई चांस नहीं था कि आप किसी बोलर को शॉट खेलने का इरादा करें क्योंकि वे अच्छी बोलिंग कर रहे थे। ऐसे में हमने यही तय किया कि मैच को अंत तक लेकर जाएं और कोई गलती न करें।' 
 

धोनी ने इस सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे केदार जाधव की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'केदार जाधव ने टीम के लिए बेहतरीन पारी खेली और उन्होंने प्लान को बखूबी अंजाम दिया।' 
 
अपने बैटिंग क्रम को लेकर धोनी ने कहा, 'मैं किसी भी क्रम पर बैटिंग करके खुश हूं। महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम को मेरी जरूरत किस क्रम पर है। मैं 14 साल खेलने के बाद यह नहीं कह सकता कि मैं नंबर 6 बल्लेबाजी नहीं कर सकता।'