Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsNZ: तीसरे मैच में ये 2 खिलाड़ी भारतीय टीम से छीन सकते हैं मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज का तीसरा मैच कल खेला जाएगा. भारतीय टीम ने सीरीज में पहले दोनों मैच में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से आगे है. अब भारतीय टीम तीसरा मैच जीतकर सीरीज में अजय बढ़त लेना चाहेगी. बता दें, ये मैच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का इस दौरे पर आखिरी मैच होगा. इसके बाद बाकी बचे दो मैचों में टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे.

सीरीज में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में है. वहीँ इस मैच में हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हो सकती है. कुलदीप यादव और चहल भी शानदार फॉर्म में हैं. आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिनपर सबकी नजरें रहेंगी.

 1. विराट कोहली 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस सीरीज में अबतक अपने पूरे रंग में नहीं दिखे हैं. पिछले 2 मैच में उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं आई है. ये उनका इस सीरीज का आखिरी मैच है. इस मैच में भारतीय टीम के इस शानदार खिलाड़ी से एक बेहतरीन पारी की उम्मीद है. बता दें, विराट अब तक 39 वनडे शतक लगा चुके हैं.

2. रोहित शर्मा

भारतीय टीम का ये सलामी बल्लेबाज शानदार फॉर्म में है. इस सीरीज में रोहित ने भी अभी कोई शतक नहीं लगाया है. कल खेले जाने वाले मुकाबले में रोहित एक बार फिर शतक बनाते नजर आ सकते हैं. क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस खिलाड़ी पर जरूर रहेगी. पिछले मैच में वो 87 रन बना कर आउट हो गए थे.

3. कुलदीप यादव 

भारतीय टीम का  ये शानदार गेंदबाज बेहतरीन फॉर्म में है. पिछले दो मैचों में इस खिलाड़ी ने 8 विकेट अपने नाम किए हैं. इस मैच में भी टीम को इनसे बहुत उम्मीदें होंगी.

4. केन विलियमसन

 

न्यूजीलैंड टीम के कप्तान को इस मैच में बड़ा स्कोर बनाना होगा. उनको शुरुआत तो अच्छी मिल रही है लेकिन उसे वो बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं. इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान को बेहतरीन प्रदर्शन कर न्यूजीलैंड को सीरीज में  वापस लाना होगा.

5. ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड टीम के इस शानदार गेंदबाज को इस निर्णायक मैच में अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए बढ़िया प्रदर्शन करना होगा. ये खिलाड़ी कभी भी मैच का पासा पलट सकता है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsNZ: तीसरे मैच में ये 2 खिलाड़ी भारतीय टीम से छीन सकते हैं मैच appeared first on SportzWiki Hindi.