भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा वनडे मैच गुरूवार 31 जनवरी को हैमलिटन के सेडोन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. भारत की टीम जहां इस मैच को जीतकर सीरीज में 4-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम सीरीज को 1-3 से करना चाहेगी.
सुबह 7.30 बजे से शुरू होगा मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया चौथा वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक़ सुबह 7.30 बजे से शुरू होगा. इस मैच का टॉस भारतीय समय के मुताबिक़ सुबह 7.00 बजे होगा.
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जायेगा मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला चौथा वनडे मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स-1 पर यह मैच आप अंग्रेजी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं.
वहीं स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी पर आप इस मैच को हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप हॉटस्टार पर भी उठा सकते हैं. साथ ही जियो टीवी पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी.
28 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर खेला जायेगा मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमलिटन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस चौथा वनडे मैच के दौरान 29 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. ह्युमिडीटी भी 64% की रहेगी.
वहीं हवा 16 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी. इस मैच में प्रशंसकों के लिए बुरी खबर यह हैं, कि मैच के दौरान मैदान पर बादल बने रहेंगे और यह बादल कभी भी बारिश बनकर बरस सकते हैं और मैच का मजा किरकिरा कर सकते हैं.

दोनों टीमों के बीच खेले जा चुके हैं 104 वनडे मैच

बता दें, कि वनडे क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच आजतक कुल 104 वनडे मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने 54 वनडे मैच जीते हुए हैं. वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने कुल 44 वनडे मैच जीते हुए हैं. दोनों टीमों के बीच 5 वनडे मैच बेनतीजा रहे हैं. वहीं एक मुकाबला टाई रहा है.
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, जिमी निशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, कॉलिन मुनरो, हेनरी निकोल्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी, रॉस टेलर, टुड एस्टल
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsNZ : MATCH PREVIEW : जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल, कहां और कैसे देखें मैच व कैसी रहेगी दोनों टीमें ? appeared first on SportzWiki Hindi.