Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsNZ : STATS : चौथे वनडे में बने कुल 9 रिकॉर्ड, युजवेंद्र चहल के नाम बल्लेबाजी में जुड़ा ये विश्व रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा वनडे मैच आज 31 जनवरी को हैमिल्टन के सेडोन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को न्यूजीलैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट से जीत लिया है.

सीरीज के इस चौथे वनडे मैच में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने हैं. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में इस मैच में बने शानदार रिकॉर्ड के बारे में ही बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर :

1. शुभमन गिल ने आज भारतीय टीम के लिए अपना वनडे डेब्यू किया. वह भारत के लिए वनडे में डेब्यू करने वाले 227वें खिलाड़ी बने हैं.

2. भारतीय टीम आज मात्र 92 रन पर आउट हो गई. भारतीय टीम का यह वनडे क्रिकेट में 7वां सबसे कम रन का स्कोर है.

3. भारत का 92 रन का स्कोर वनडे क्रिकेट में, न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे कम रन का स्कोर है. इससे पहले भारतीय टीम साल 2003 में काईस्टर्च के मैदान पर 108 रन पर आउट हो गई थी.

4. 92 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का दूसरा सबसे कम रन का स्कोर है. इससे पहले साल 2010 में दाम्बुला के मैदान पर भारतीय टीम मात्र 88 रन पर आउट हो गई थी.

5. ट्रेंट बोल्ट ने आज अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 5वां फाइव विकेट हॉल हासिल किया.

6. ट्रेंट बोल्ट ने आज 29 रन देकर 5 विकेट हासिल किये. भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के किसी भी गेंदबाज का यह दूसरा सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन है. पहले नंबर पर इस मामले में शेन बांड आते हैं. जिन्होंने साल 2005 में भारत के खिलाफ मात्र 19 रन देकर 6 विकेट हासिल किये थे.

7. रोहित शर्मा ने आज अपने वनडे क्रिकेट करियर का 200वां मैच खेला. वह भारतीय टीम के लिए 200 वनडे खेलने वाले 14वें खिलाड़ी बने हैं.

8. नंबर-10 भारतीय बल्लेबाज की यह दूसरी सबसे बड़ी पारी थी. चहल से पहले जवागल श्रीनाथ ने 43 रन की पारी 1998 में खेली थी.

9. युजवेंद्र चहल ने आज 18 रन की नाबाद पारी खेली. यह युजवेंद्र चहल के वनडे क्रिकेट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsNZ : STATS : चौथे वनडे में बने कुल 9 रिकॉर्ड, युजवेंद्र चहल के नाम बल्लेबाजी में जुड़ा ये विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.