न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज से 5 वनडे मैचों की शुरुआत हो गयी है। नेपियर में खेले जा रहे सीरीज के पहले मैच में कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच को भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए वनडे सीरीज के बाद पहली बार युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को एकसाथ भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला।
भारत ने की अच्छी गेंदबाजी

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी काफी मजबूत हैं लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। हार के बाद कीवी कप्तान केन विलियमसन ने भारतीय टीम और गेंदबाजी की तारीफ की। उन्होंने कहा
“हमने अपना बेस्ट नहीं दिया है। भारत से हमें उम्मीद थी कि अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उन्होंने ऐसा ही किया। पिच हमेशा की तरह नहीं थी। भारत ने अच्छी गेंदबाजी की और उनके स्पिन गेंदबाजों ने जिस लेंथ पर गेंदबाजी की वह काफी बेहतरीन थी।”
250+ के स्कोर का विकेट

एक समय न्यूजीलैंड की पिचों पर तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद होता था, लेकिन समय के साथ यहाँ की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल हो गयी। इसके बाद भी कीवी टीम सिर्फ 157 रन ही बना पाई। इस बारे में कप्तान केन विलियमसन ने कहा
“250 से ज्यादा वाले पिच पर 150 का स्कोर काफी नहीं था। मुझे लगता है कि हमने विकेट समझने में गलती कर दी। भारत की गेंदबाजी ने एक साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें क्रेडिट मिलना चाहिए। हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।”
अकेले लड़े विलियमसन

न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने टिककर नहीं खेल पाया। कप्तान केन विलियमसन ने अकेले एक छोर पर टिके रहे और 64 रनों की शानदार पारी खेली।
146 के स्कोर पर कुलदीप यादव ने उन्हें पवेलियन भेजा और 157 पर पूरी कीवी टीम पवेलियन लौट गयी। भारत के खिलाफ अगर न्यूजीलैंड को मैच जीतना है तो स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी करनी पड़ेगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDvsNZ: पहले वनडे में हार के बाद केन विलियमसन ने इस भारतीय खिलाड़ी के तारीफों के बांधे पूल appeared first on SportzWiki Hindi.