Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsNZ: दूसरे मैच से इन पांच खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखेंगे विराट कोहली!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो गया है. पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. अब टीम को अगला मैच 26 जनवरी को खेलना है. पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से न्यूजीलैंड की पूरी टीम 157 रनों पर ही ढेर हो गई.

कुलदीप यादव और चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट अपने नाम किएं. वहीं मैच में मैन ऑफ़ द मैच रहे मोहम्मद शमी ने क्या गजब की गेंदबाजी की. उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किएं. साथ ही 2 ओवर मेडेन भी डाला. शिखर धवन भी फॉर्म में वापस आ गएँ हैं. उन्होंने मैच में शानदार 75 रन बनाएं. उनकी बेहतरीन पारी की वजह से भारतीय टीम को जीत तक पहुचने में ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा.

आइए हम आपकों बताते हैं किन पांच खिलाड़ियों को दूसरे मैच में जगह नहीं मिलेगी

1. शुभमन गिल 

के एल राहुल के टीम से बाहर किए जाने के बाद टीम में शामिल किए गए इस खिलाड़ी को डेब्यू करने में थोड़ा और समय लग सकता है. क्योंकि भारतीय टीम के उपरीक्रम के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं. आप इस खिलाड़ी को दूसरा मैच खेलते नहीं देख पाएंगे.

2. दिनेश कार्तिक 

लगातार टीम से बाहर अंदर हो रहा यह खिलाड़ी अगले मैच में टीम का हिस्सा नहीं हो सकता है. अंबाती रायडू को टीम और मौके देने के बारे में सोच सकती है. रायडू पिछले मैच में नाबाद थे. इसको देखते हुए कार्तिक को दूसरे मैच में मौका मिलते नहीं नजर आ रहा है.

3. खलील अहमद 

मोहम्मद शमी के शानदार फॉर्म में वापस आने के बाद खलील को अगले मैच में खेलना ना के बराबर है. भारतीय टीम दो तेज गेंदबाज तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में विजयशंकर और कुलचा की जोड़ी के साथ ही अगले मैच में उतर सकती है.

4. रविन्द्र जडेजा 

भारतीय टीम के इस ऑलराउंडर का भी अगले मैच में खेलना ना के बराबर है. क्योंकि टीम के दो स्पिनर कुलदीप यादव और चहल ने पिछले मैच में कमाल कर दिया था. केदार जाधव भी मैच में बेहतरीन गेंदबाजी कर एक विकेट अपने नाम कर लिया था. वो बल्लेबाजी भी कर लेते हैं. इसको देखते हुए इस खिलाड़ी का अगले मैच में खेलने ना के बराबर है.

5. मोहम्मद सिराज 

भारतीय टीम के इस गेंदबाज को डेब्यू करने का मौका मिला. लेकिन इनका प्रदर्शन खराब रहा. ये जब-जब भारतीय टीम के लिए खेलते हैं. इनका प्रदर्शन बहुत ही खराब हो जाता है. चाहे वो वनडे हो या टी-20.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post INDvsNZ: दूसरे मैच से इन पांच खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखेंगे विराट कोहली! appeared first on SportzWiki Hindi.