Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsNZ: ट्रेंट बोल्ट ने पांच विकेट लेने के साथ भारत के खिलाफ बनाया ये शानदार रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। आज भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा वनडे हेमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया। जहां भारतीय टीम को न्‍यूजीलैंड ने आठ विकेट से मात देकर दमदार तरीके से सीरीज में वापसी की है। साथ ही आज मैच न्‍यूजीलैंड की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए ट्रेंट बोल्ट ने शानदार पांच विकेट लिए साथ ही भारत को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। साथ ही न्‍यूजीलैंड को मैच में जीत दिलाने में विशेष योगदान दिया इतना ही नही ट्रेंट बोल्ट ने अपने नाम शानदार रिकॉर्ड भी दर्ज करवाया है।

न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साथ ही न्‍यूजीलैंड की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए ट्रेंट बोल्ट ने पांच विकेट लिए और पूरी भारतीय टीम टीम 30.5 ओवर में मात्र 92 रन पर ढेर हो गयी। साथ ही न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने विकेट लेकर अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवाया है वह एक देश के खिलाफ 100 विकेट लेने का कारनामा करने में सफल रहें है। ट्रेंट बोल्ट ने पाकिस्तान के वकार युनूस के रिकॉर्ड की बराबरी की है, जिन्होंने यूएई के खिलाफ 53 मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे।

आपको बता दे कि ट्रेंट बोल्ट ने आज पांच विकेट लेने के साथ ही भारत के खिलाफ 100 विकेट का आकड़ा पूरा किया है। बोल्ट ने आज भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी शिखर धवन (13) रोहित शर्मा (7) शुभमन गिल (9), केदार जाधव (01) और हार्दिक पांड्या (16) रन पर आउट किया साथ ही बोल्ट ने 10 ओवरों में 4 मेडन रखते हुए 21 रन देकर 5 विकेट लिए।

और ये भी पढ़े:

IND vs NZ: न्‍यूजीलैंड ने तीन हार का बदला एक जीत से लिया, चौथा वनडे 8 विकेट से जीता

IND vs NZ, 4th ODI: भारतीय टीम 92 रन पर ढेर, बोल्ट ने झटके पांच विकेट

Ind vs NZ: हेमिल्टलन के मैदान में उतरते ही अपने नाम ये रिकॉर्ड दर्ज करवाएंगे रोहित शर्मा



Herald