Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsNZ : भारतीय टीम की हार का जिम्मेदार रोहित शर्मा ने इन खिलाड़ियों को बताया

न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम को हैमिल्टन के सेडोन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में 8 विकेट से हरा दिया है. न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी इस जीत के साथ ही सीरीज में पहली जीत दर्ज की है. अब पांच मैचों की यह वनडे सीरीज चार मैचों बाद 1-3 हो गई है.

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम 30.5 ओवर में मात्र 92 रन पर आउट हो गई थी. वहीं इस लक्ष्य को न्यूजीलैंड की टीम ने मात्र 2 विकेट खोकर 14.4 ओवर में हासिल कर लिया. भारतीय टीम की हार से कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश दिखे हैं. उन्होंने भारत की बल्लेबाजों को हार का जिम्मेदार बताया है.

हमारे सबसे खराब प्रदर्शन में से एक 

भारतीय टीम की हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रोहित शर्मा ने कहा, “यह हमारे सबसे खराब प्रदर्शन में से एक है. लंबे समय बाद हमारा यह बल्ले के साथ सबसे खराब प्रदर्शन है. हमें अपने ऐसे प्रदर्शन की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को भी श्रेय देना होगा. उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है.”

हमें खुद को दोषी ठहराने की जरूरत

रोहित शर्मा ने आगे कहा, “हमारे लिए आज सीखने के लिए बहुत कुछ है. आपकों दबाव के समय पर, समझदारी से और परिस्तिथि के लिहाज से बल्लेबाजी करनी चाहिए, लेकिन आज हम ऐसा करने में नाकाम रहे हैं. इस तरह प्रदर्शन के लिए हमें खुद को दोषी ठहराने की जरूरत है.”

बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेले 

रोहित शर्मा ने आगे कहा, “हमारे खिलाड़ियों को क्रीज पर वक्त बिताने की जरुरत थी. एक बार अगर खिलाड़ी सेट हो जाते, तो बल्लेबाजी जरुर आसान हो जाती. 

हमारे बल्लेबाजों ने आज कुछ खराब शॉट भी खेले. जब गेंद स्विंग होती है यह हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन ऐसे में आपकों धैर्य दिखाने की जरुरत है और स्विंग गेंदबाजी से निपटने की आवश्यकता है. सीरीज के कुछ मैचों में स्विंग वाली पिचें जरुर मिल जाती है.

हम हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं, आमतौर पर एक अच्छी टीम सभी बॉक्स को टिक करती है, लेकिन आज हम सभी बॉक्स को टिक नहीं कर पाये.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsNZ : भारतीय टीम की हार का जिम्मेदार रोहित शर्मा ने इन खिलाड़ियों को बताया appeared first on SportzWiki Hindi.