स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे कि अब बॉलीवुड के कुछ परिवारों को खेलों से बहुत प्यार रहा है साथ उनको बढ़ावा देने के लिए वह कई बार खेलों में उनको देखा भी साथ है। साथ ही कई बॉलीवुड दिग्गज अपनी टीमों को भी खेलों में उतारते है। साथ ही इनमें बच्चन परिवार का भी हमेशा से बोलबाला रहा है। साथ ही अब खबर आ रही है कि बच्चन परिवार इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में भी किसी टीम में अपनी हिस्सेदारी खरीद सकते है। फुटबॉल और कबड्डी के बाद अब बच्चन परिवार क्रिकेट जगत में एंट्री लेने की योजना बना रहें है।
आपको बता दे कि इससे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले बच्चन परिवार फुटबॉल में इंडियन सुपर लीग (ISL) और प्रो-कबड्डी लीग की 'चेन्नइय्यन FC' और 'जयपुर पिंक पैंथर्स' फ्रेंचाइज़ी में हिस्सेदारी खरीद चुके है। लेकिन अब माना जा रहा है कि उनकी निगाह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पर है। साथ ही खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी हिस्सेदारी लेने के लिए कई टीमों के मालिकानों से संपर्क भी करते नजर आ रहें है। साथ ही माना जा रहा है कि वह इस सीजन में कोई ना कोई टीम में अपनी हिस्सेदारी ले सकते है।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि बच्चन परिवार चेन्नई सुपर किंग्स में हिस्सेदारी लेना चाहते थे लेकिन माना जा रहा है की वहा उनकी बात बनती नजर नही आयी। इसके बाद अभिषेक बच्चन राजस्थान रॉयल्स के मालिकानों से संपर्क में हैं। आपको बता दे कि 29 मार्च 2019 से IPL का 12वां सीज़न शुरू हो रहा है।
और ये भी पढ़े:
पाक कप्तान सरफराज अहमद ने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी पर की नस्लभेदी टिप्पणी, अब मांगी माफी
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे और टी-20 सीरीज से कोहली हुए बाहर, रोहित करेंगे कप्तानी
IND vs NZ: कोहली-धोनी ने इस तरह मनाया जीत का जश्न, देखें वीडियो
Herald