Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KL राहुल और पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया सचिन से बेहतर, फैंस ने लगाई फटकार

स्पोर्ट्स डेस्क। 71 साल बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज अपने जीती है। हर तरह इसका जश्न मनाया जा रहा है। वहीं विराट कोहली भारत के ऐसे पहले कप्तान बनें, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट सीरीज जीती। इस सीरीज के दौरान बतौर कप्तान ही एक बल्लेबाज के रूप में भी विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज भी किये। लेकिन हाल ही में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने ऐसा बयान दे दिया जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर के टॉक शो ;कॉफी विद करण में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और हार्दिक पांड्या पहुंचे थे। बता दें, ये एपिसोड पहले का है लेकिन अब यह प्रसारित हुआ है। हार्दिक और राहुल दोनों ने शो में जमकर मस्ती की और पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई राज खोले।

करण जौहर ने जब पूछा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर में से कौन बेहतर बल्लेबाज है? इस सवाल के जवाब में राहुल ने विराट का नाम लिया। वहीं पांड्या ने भी विराट का नाम लिया। अब दोनों को इसके लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं करण ने आगे पूछा विराट और धोनी में से कौन बेहतर कप्तान है? तो इस सवाल के जवाब में दोनों ने पूर्व कप्तान एम एस धोनी का नाम लिया।

यह भी पढ़े:-

70 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारतीय टीम ने रचा ये नया इतिहास

सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम ने मनाया इस तरह जश्न, देखें वीडियो

भारत की ऐतिहासिक जीत पर सदी के महानायक ने पोस्‍ट की कविता



Herald