Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MS धोनी को जीवनदान देकर नहीं जीत सकते मैच: ऑस्ट्रेलियाई कोच

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट और वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत ने दोनों सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की है। वहीं वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में भारतीय टीम ने सात विकेट दर्ज की है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को 48.4 ओवर में 230 रन समेत दिया। भारत की तरफ गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने छह, भुवनेश्वर कुमार और मुहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी।

ऑस्ट्रेलिया के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अर्धशतीय पारी खेली और भारत को जीत दिलाई। इस सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में तीन अर्धशतक जड़े। इससे पहले धोनी की फॉर्म को लेकर कड़ी आलोचना हो रही थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने बल्ले से इसका जवाब दिया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने धोनी की जमकर तारीफ की है।

उन्होंने कहा, "धोनी 37 साल के है लेकिन विकेटों के बीच उसकी दौड़ और फिटनेस गजब की है। लगातार तीन दिन विकेटों के बीच इस तरह दौड़ना और वह भी 40 डिग्री तापमान में और ऐसा खेलना। वह खेल का सुपरस्टार है जो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को बनने की कोशिश करनी चाहिए।" आगे कहा, "दो बार एमएस धोनी को जीवनदान देकर कोई मैच नहीं जीत सकता। धोनी, विराट कोहली और टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा ये सभी आदर्श हैं। युवाओं को उनसे सिखने की जरूरत है।

यह भी पढ़े:-

भारत को कैश अवार्ड न मिलने पर नाराज हुए गावस्कर, कही ये बात

मेलबर्न में महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड कि जानकर हो जाएंगे खुश

World Record : ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट लेकर चहल ते तोड़ा इस दिग्गज का खिलाड़ी का रिकॉर्ड



Herald