Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZvIND- न्यूजीलैंड ने चुनी भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अब तक की सबसे मजबूत टीम, इन स्टार खिलाड़ियों की हुई टीम वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया के एक बड़े और सफलतम दौरे के खत्म होने में अब केवल 1 मैच की दूरी है। 3 मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम वनडे मैच के साथ ही भारत का ऑस्ट्रेलिया का दौरा खत्म हो जाएगा उसके तुरंत बाद विराट कोहली एंड कंपनी ऑस्ट्रेलिया के पड़ोस यानी न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हो जाएगी।

भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का चयन

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने भारतीय टीम दौरे पर 5 मैचों की वनडे सीरीज के साथ ही 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अपनी सरजमीं पर 23 जनवरी से पांच मैचों की वनडे सीरीज के साथ भारत की मेजबानी करेगी।

भारत के खिलाफ होने वाली इस 5 मैचों की वनजे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान बुधवार को कर दिया है।

न्यूजीलैंड की टीम में लंबे समय बाद हुई मिचेल सेंटनर की वापसी

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की अपनी मौजूदा सबसे मजबूत टीम का चयन किया गया है जिसमें कप्तानी तो रेगुलर कप्तान केन विलियम्सन ही करेंगे तो इस टीम में एक लंबे समय के बाद ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर की वापसी हुई है।

मिचेल सेंटनर पिछले काफी समय से चोट के बाद न्यूजीलैंड की टीम से दूर हैं। मिचेल सेंटनर के साथ ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम करने वाले टॉम लाथम और कोलिन डी ग्रैंडहोम की भी वापसी हुई है।

न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने चुनी एक मजबूत टीम

न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम को देखते हुए अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है जिसमें रॉस टेलर, मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, हैनरी निकोल्स जैसे बल्लेबाजों को रखा है तो टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट और मैट हैनरी जैसे सभी प्रमुख गेंदबाज टीम का हिस्सा होंगे।

इस तरह से है न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम

केन विलियम्सन(कप्तान), रॉस टेलर, कोलिन मुनरो, टॉम लाथम( विकेटकीपर), मार्टिन गुप्टिल, हैनरी निकोल्स, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सेंटनर, डग ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी, मैट हैनरी, लॉकी फर्गुसन, ईश सोढ़ी

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post NZvIND- न्यूजीलैंड ने चुनी भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अब तक की सबसे मजबूत टीम, इन स्टार खिलाड़ियों की हुई टीम वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.