Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZvIND: विराट की अनुपस्थिति में ये बल्लेबाज करने जा रहा है वनडे में डेब्यू

इंटरनेट डेस्क। विराट एंड बिग्रेड ने मेजबान न्यूजीलैंड टीम को तीसरे वनडे मैच में 7 विकेट से हराकर पांच वनडे मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है। इसी के साथ भारतीय टीम 10 साल बाद कीवी धरती पर द्विपक्षीय सीरीज जीतने में सफल हुई है। भारतीय टीम पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है।

ICC T20 World Cup 2020 का शेड्यूल हुआ जारी, इस तारीख को होगा भारत का मुकाबला पाकिस्तान से!

इसी बीच आपको बता दें ​भारतीय टीम को सीरीज जीताने के बाद कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की कमान हिटमैन रोहित शर्मा के हाथों में नजर आएंगी। पांच वनडे मैचों के अंतिम दो वनडे मैचों में विराट कोहली की जगह कौनसा खिलाड़ी एंट्री करेगा। इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

इरफान खान के लिए आज का दिन है बहुत खास, क्योंकि आज ही दिन बनाया था ये बड़ा रिकॉर्ड

लेकिन मीडिया से खबर मिल रही हैं कि विराट कोहली की जगह टीम में अंडर19 विश्वकप जीताने में अहम भूमिका निभाने वाला बल्लेबाज शुभमन गिल डेब्यू कर सकते है। कप्तान विराट कोहली ने पहले ही संकेत दे चुके हैं कि अंतिम दो मैचों में बैंच स्ट्रेंथ आजमाना चाहेगी। ऐसे में शुभमन गिल कीवी टीम के विरूद्ध अपने वनडे करियर की शुरूआत कर सकते है और अपना पहला डेब्यू वनडे मैच खेल सकता है। आपको बता दें कि शुभमन गिल भी विराट कोहली की तरह तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने में माहिर है। शुभमन गिल ने अंडर19 वि​श्वकप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीता था।