Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZvsIND: पहले वनडे की 16 सदस्यी टीम में से इन पांच खिलाड़ियों को बाहर रखेंगे कप्तान कोहली!

भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच नेपियर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. आपकों बता दें, कि इस वनडे सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यी टीम ऑस्ट्रेलिया गई है, इसलिए 16 में से 5 खिलाड़ियों को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना होगा. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन पांच खिलाड़ियों का ही नाम बताएंगे, जिन्हें पहले वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन से कप्तान कोहली बाहर रख सकते हैं.

शुभमन गिल

शुभमन गिल को इस दौरे में भारत की टीम में पहली बार जगह मिली है, लेकिन धवन और रोहित के पहले से ही ओपनिंग में होने के कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने के लिए इंतजार करना होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल को जगह मिलना मुश्किल लग रहा है.

अम्बाती रायडू 

अम्बाती रायडू को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से बाहर किया गया था. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी अम्बाती रायडू को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना मुश्किल लग रहा है.

रविन्द्र जडेजा 

रविन्द्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे, इसलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से उन्हें ड्राप किया जा सकता है. वहीं कुलदीप और युजवेंद्र चहल की जोड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है.

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपने डेब्यू का मौका मिला था, लेकिन मोहम्मद सिराज ने इस मैच में अपने 10 ओवर में कुल 76 रन खर्च कर दिए थे. इस दौरान उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ था.

मोहम्मद सिराज के इस खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से भी बाहर रहना पड़ा था. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी उन्हें जगह मिलना मुश्किल है.

खलील अहमद 

खलील अहमद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में काफी महंगे साबित हुए थे, इसके बाद से उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भी उन्हें जगह मिलना मुश्किल है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post NZvsIND: पहले वनडे की 16 सदस्यी टीम में से इन पांच खिलाड़ियों को बाहर रखेंगे कप्तान कोहली! appeared first on SportzWiki Hindi.