भारतीय क्रिकेट टीम अब न्यूजीलैंड दौरे पर जंग के लिए तैयार है। न्यूजीलैंड में भारतीय टीम 23 जनवरी से 5 मैचों की वनडे सीरीज के साथ दौरे का आगाज करेगी। न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज शुरू होने के साथ ही हर किसी की नजरें हर दौरे की तरह भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पर जा टिकेगी।
विराट कोहली ने पिछले कुछ समय से दिखायी है प्रचंड फॉर्म
विराट कोहली पर आखिर नजरें हो भी क्यों ना पिछले कुछ महीनों से विराट कोहली के बल्ले से ना केवल रन निकल रहे हैं बल्कि रनों का सैलाब निकल रहा है।

विश्व क्रिकेट के मौजूदा दौर की सबसे बड़ी रन मशीन के रूप में अपनी पहचान बना चुके विराट कोहली अपनी प्रचंड फॉर्म में हैं जो चाहे किसी भी दौरे या किसी भी टीम के खिलाफ हो अपनी उस फॉर्म को बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं।
विराट से ज्यादा पीछे नहीं रहे हैं टेलर और रोहित
विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड इस बात का सबूत है कि वो कितने खतरनाक होते जा रहे हैं ऐसे में ये तो स्वाभाविक है कि नजरें तो भारतीय कप्तान पर जरूर रहेंगी।

लेकिन ऐसा नहीं है कि पिछले कुछ महीनों से विराट कोहली ही रनों के एकतरफा शहंशाह रहे हैं। विराट कोहली को इस वनडे सीरीज में हिस्सा ले रहे दो और खिलाड़ी बराबरी की टक्कर दे रहे हैं। जिसमें भारत के रोहित शर्मा हैं तो न्यूजीलैंड के रॉस टेलर हैं।
रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय वनडे क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। रोहित शर्मा ने पिछले कुछ समय से वनडे फॉर्मेट में जबरदस्त योगदान दिया है।
जब बात पिछले चार सालों की करें तो विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया है और उन्होंने 73 वनडे मैच खेलकर 74 के बेहतरीन औसत के साथ 4177 रन बनाए जिसमें 18 शतक और 15 पचासे लगाए तो वहीं जब तुलनात्मक रोहित शर्मा की बात करें तो वो भी कमतर नहीं रहे हैं।

रोहित ने इसी समय के दौरान 70 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 64 के बढ़िया औसत के साथ 3887 रन बनाए। रोहित ने इन मैचों में 17 शतक के साथ 14 पचासे भी जमाए। ऐसे में कहा जा सकता है कि रोहित भी विराट कोहली से ज्यादा पीछे नहीं रहे हैं।
रॉस टेलर
न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर की बात करें तो वो एक बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं। जब रॉस टेलर के पिछले साल यिना 2018 के रिकॉर्ड की बात करें तो उनका बल्ला भी खूब कमाल दिखाने में कामयाब रहा है।
साल 2018 में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 17 पारियों में 112 के औसत से 1355 रन बनाए तो रोहित ने भी इस दौरान 22 मैचों में 71 की औसत के साथ 1215 रन बनाए। रॉस टेलर तो इन दोनों बल्लेबाजों से औसत के मामले में पिछले साल शानदार रहे हैं।

रॉस टेलर के लिए पिछला एक साल वनडे क्रिकेट के लिहाज से जबरदस्त रहा है। रॉस ने इस दौरान केवल 13 पारियों में 92 की धमाकेदार औसत के साथ 920 रन बनाए। इस रिकॉर्ड से समझा जा सकता है कि रॉस टेलर पिछले कुछ समय से कितने खतरनाक रहे हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post NZvsIND- न्यूज़ीलैंड दौरे पर विराट कोहली को मैन ऑफ़ द सीरीज की दौड़ में टक्कर देंगे ये 2 खिलाड़ी, पिछले साल के आंकड़े है गवाह appeared first on SportzWiki Hindi.