Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZvsIND 2019: 10 रन बनाते ही शिखर धवन ने सौरव गांगुली और धोनी जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका यह फैसला जल्द ही गलत साबित हो गया। श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड टीम 157 रन ही बना पाई।

भारत की अच्छी शुरुआत

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। इनिंग ब्रेक से पहले भारत को 9 ओवर की बल्लेबाजी करनी थी और इसमें दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की।

इन 9 ओवर में भारतीय टीम ने बिना किसी विकेट के 41 रन बना लिए हैं। रोहित के खिलाफ फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन इस मैच से लय में लौटते दिखे हैं। इनिंग ब्रेक तक वह 29 रन बनाकर पिच पर टिके हुए हैं।

धवन के 5 हजार रन पूरे

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने वनडे करियर के 5 हजार रन पूरे कर लिए हैं। 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू मैच में बिना खाता खोले आउट होने वाले धवन ने 118 पारियों में यह कारनामा किया।

चैंपियंस ट्रॉफी 2013 से भारतीय टीम के मुख्य सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अभी तक 15 शतक और 25 अर्धशतक शामिल है। वेस्टइंडीज के महान ब्रायन लारा ने भी 118 पारी में ही इस आंकडें को छुआ था।

दिग्गजों को छोड़ा पीछे

शिखर धवन वनडे क्रिकेट 5000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गये हैं। सिर्फ विराट कोहली (114 पारी) ने उनसे तेज यह करनामा किया है। इस मैच में 10 रन बनाते ही धवन ने इस आंकडें को छू लिया।

धवन ने सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया। गांगुली ने 126 पारियों में 5 हजार रन पूरे किये थे। वहीं धोनी और गंभीर ने इसके लिए 135-135 पारियां ली। शिखर धवन के पास विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका था लेकिन पिछले कुछ मैच से खराब फॉर्म में जूझ रहे  हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post NZvsIND 2019: 10 रन बनाते ही शिखर धवन ने सौरव गांगुली और धोनी जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.