Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZvsIND: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा इन 2 खिलाड़ियों की वजह से विश्व क्रिकेट में कायम है भारत का दबदबा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच माउंट मांग्लुई के बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. सीरीज के इस दूसरे वनडे मैच को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 90 रन के बड़े अंतर से जीत लिया है. इस मैच को जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की इस वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.

भारत की टीम ने इस मैच का टॉस जीता था और पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 324 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इस लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम मात्र 234 रन पर आउट हो गई.

एक बार फिर से लाजवाब प्रदर्शन

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी टीम की इस जीत से काफी खुश नजर आये. विराट कोहली ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और कहा,

“एक बार फिर से हमने लाजवाब प्रदर्शन किया है. हमारा दोनों विभाग में प्रदर्शन शानदार था. जिस तरह रोहित ने बताया, कि बाउंड्री काफी छोटी थी, तो इसलिए हमें यह स्कोर उतना अधिक भी नहीं लग रहा था, लेकिन हमने वास्तव में बहुत अच्छी गेंदबाजी की और बैक-टू-बैक शानदार प्रदर्शन वास्तव में टीम के लिए बहुत अच्छी बात है.”

15-20 रन और अतिरिक्त बनाना चाहेंगे

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आगे कहा,

“दूसरे ड्रिंक्स के बाद मैंने कुछ जोखिम उठाने की कोशिश की और रनों की रफ़्तार बढ़ाने की कोशिश में ही मैं आउट हो गया. एक बार मैं आउट हो गया, तो नए बल्लेबाज को समय निकालना पड़ा, ये वे चीजें हैं जिन्हें हमें विश्व कप 2019 के लिहाज से देखने की जरूरत है. हम अगली बार से ऐसी स्थितियों 15-20 रन और अतिरिक्त बनाना चाहेंगे. हालाँकि, फिर भी हमें एक अच्छा संतुलित स्कोर मिल गया था.” 

कुलदीप और चहल की मानसिकता की वजह से मिल रहे अच्छे नतीजे 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आगे कहा,

कुलदीप और चहल हमेशा हमारे लिए विकेट लेते है और कभी भी गेंदबाजी करने के लिए तैयार रहते है. वह दोनों ऐसे गेंदबाज है. जो अपने 10 ओवर में 40 रन देकर खुश नहीं होते है, बल्कि वह दोनों ऐसे गेंदबाज है. जो विकेट लेने के लिए देखते है और इसमें 60 रन भी खर्च हो जाये, तो दिक्कत नहीं है. विकेट निकालकर ही वह हमें मैच में आगे कर रहे हैं. इन दोनों स्पिनरों की मानसिकता की वजह से ही हम अच्छे नतीजे प्राप्त कर पा रहे हैं.

रोहित और शिखर की वजह से बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रहे 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आगे कहा,

”आज ओपनिंग में रोहित और शिखर भी शानदार थे. दोनों ने हमें एक शानदार शुरुआत दिलाई, जिसकी वजह से हम एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहे थे.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post NZvsIND: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा इन 2 खिलाड़ियों की वजह से विश्व क्रिकेट में कायम है भारत का दबदबा appeared first on SportzWiki Hindi.