ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार जीत के बाद. अब भारतीय टीम 23 जनवरी से न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है. पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज से पहले भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ गया है. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार जीत दर्ज की है.
पांच खिलाड़ी जो न्यूजीलैंड सीरीज में मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब अपने नाम कर सकते हैं
पूरे सीरीज में भारतीय टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभाग में शानदार प्रदर्शन किया है. अब देखना है न्यूजीलैंड सीरीज में अपने बेहतरीन प्रदर्शन को टीम दोहरा पाती है या नही. बता दें, सीरीज शुरू होने से पहले खराब फॉर्म में चल रहे महेंद्र सिंह धोनी शानदार फॉर्म में लौट आएं हैं. अब हम आपको ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो इस से सीरीज में मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब अपने नाम कर सकते हैं.
1. रोहित शर्मा

भारतीय टीम का ये सलामी बल्लेबाज शानदार फॉर्म में है. वनडे क्रिकेट में अगर विश्व के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज की अगर बात करें तो. इनका नाम इस समय सबसे ऊपर आता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी रोहित शानदार फॉर्म में थे.
उन्होंने पहले मैच में तो शानदार शतक भी जड़ दिया था. रोहित शर्मा को उछाल भरी पिच पर ढेर सारे रन बनाते हैं. इसको देखते हुए वो इस सीरीज में मैन ऑफ़ द सीरीज बन सकते हैं.
2. विराट कोहली

विश्व के नंबर एक बल्लेबाज और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अपना 39 वां शतक ठोक दिया था. भारतीय टीम का ये शानदार बल्लेबाज विश्व के किसी कोने में जाता है. अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करता है. इस सीरीज में भारतीय टीम को इस बल्लेबाज से बहुत उम्मीद होगी.
3. रॉस टेलर

न्यूजीलैंड का ये स्टार बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ हुई अभी वनडे सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी. वो लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं.
भारत के खिलाफ सीरीज में भी यह बल्लेबाज भारतीय गेंदबाज के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है. ये खिलाड़ी मैन ऑफ़ द सीरीज जितने के मामले में विराट और रोहित को टक्कड़ देते हुए नजर आ सकता है.
4. युजवेंद्र चहल

भारतीय टीम का ये शानदार स्पिन गेंदबाज बेहतरीन फॉर्म में है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में इनको दो मैच में मौका नही मिला था. आखिरी मैच में इनको कुलदीप यादव के जगह मौका मिला. और क्या शानदार गेंदबाजी की चहल ने. पूरे मैच में 6 विकेट अपने नाम किए. और मैन ऑफ़ मैच का खिताब भी जीता.
5. भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम का ये तेज गेंदबाज शानदार फॉर्म में है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में इन्होंने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए. जसप्रीत बुमराह के बिना ये भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज होंगे. इस सीरीज में भी यह गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर सकता है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post NZvsIND: इन 5 में से कोई एक खिलाड़ी वनडे सीरीज में बन सकता है मैन ऑफ़ द सीरीज, नंबर 1 प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.