Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZvsIND- अपनी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच बने रोहित शर्मा ने खुद नहीं बल्कि इन्हें दिया जीत का श्रेय

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच भी भारतीय टीम ने जबरदस्त अंदाज में जीत लिया है। शनिवार को माउंट मौंगनुई में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हर विभाग में पछाड़ते हुए 90 रनों के बड़े अंतर से मात देकर वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

भारत ने दूसरा वनडे भी जीता 90 रन के अंतर से

भारतीय टीम ने नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार जीत हासिल की। और दूसरे मैच में भी जीत के इरादें से उतरी। दूसरे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड को एक बार फिर से शुरु से ही झटके लगते रहे और पूरी टीम 234 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई।

रोहित शर्मा को बेहतरीन पारी के लिए दिया गया मैन ऑफ द मैच

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन के साथ पहले विकेट के लिए 154 रन जोड़ बड़े स्कोर की नींव रखी।

रोहित शर्मा ने तीन मैच बाद अपनी फॉर्म दिखाते हुए अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा ने 96 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 छक्के जड़ 87 रन की पारी खेली। हालांकि वो अपना शतक पूरा नहीं कर सके।

रोहित ने माना इस मैदान के नहीं थे अभ्यस्त

रोहित शर्मा को इस बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। रोहित शर्मा ने कहा कि

अच्छा अहसास हो रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि हम यहां अभ्यस्त नहीं थे। हम कभी नहीं जानते थे कि यहां पर जाकर किस तरह से शुरुआत करनी है। लेकिन मैच चल पड़ा। हम समझ रहे थे कि यहां कितना स्कोर पर्याप्त होगा।”

 

“जब न्यूजीलैंड-श्रीलंका यहां खेले थे तो हाई स्कोरिंग मैच हुए थे। 325 का स्कोर पर्याप्त था। लेकिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। शिखर और मैं खेल में एक-दूसरे को जानते हैं। ये टीम के लिए भी महत्वपूर्ण था। जब आप इस तरह की शुरुआत करते हैं तो मैंने हमेशा ही शिखर के साथ बल्लेबाजी का आनंद लिया है।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post NZvsIND- अपनी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच बने रोहित शर्मा ने खुद नहीं बल्कि इन्हें दिया जीत का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.