न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में भारतीय टीम ने पूरी तरह से न्यूजीलैंड टीम पर अपना दबदबा बनाए रखा और उन्हें खेल के हर विभाग में कड़ी मात देते हुए सीरीज के पहले दो मैच जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है।
न्यूजीलैंड की हार पर न्यूजीलैंड पुलिस हुई निराश
विराट कोहली एंड कंपनी ने न्यूजीलैंड की पहले दोनों वनडे मैचों में एक नहीं चलने दी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के क्रिकेट प्रशंसकों को निराश कर दिया है।

न्यूजीलैंड की भारत के खिलाफ लगातार दो करारी हार के बाद न्यूजीलैंड की पुलिस तक बहुत निराश है और इसी निराशा में न्यूजीलैंड की पुलिस ने ना केवल भारतीय टीम पर करारा प्रहार किया है बल्कि कीवि टीम पर भी तंज करा है।
न्यूजीलैंड पुलिस का मजाकिया अंदाज में भारतीय टीम पर अटैक, न्यूजीलैंड पर तंज
न्यूजीलैंड पुलिस को उनके देश की क्रिकेट टीम की हार ने एक करारा झटका दिया जिसके बाद उनके धेर्य का बांध टूट गया और उन्होंने एक मजाकिया लहजे में कहा कि न्यूजीलैंड के निर्दोष खिलाड़ियों पर भारतीय टीम का आक्रमण।
न्यूजीलैंड पुलिस की तरफ फेसबुक पेज पर भारतीय टीम का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि पुलिस इस समय देश का दौरा करने वाले एक समूह के कारनामों के बारे में जनता के सदस्यों के बारे में एक चेतावनी जारी करना चाहेगी। गवाहों की रिपोर्ट में इस समूह को पिछले सप्ताह नेपियर और माउंट माउंगानुई दोनों में न्यूजीलैंड के मासूम दिखने वाले ग्रुप को बुरी तरह से मारते देखा गया था। अगर आप क्रिकेट बैट या बॉल की तरह दिखने वाली कोई चीज ले रहे हैं, तो अतिरिक्त सावधानी बरती जानी चाहिए।
स्कॉट स्टाइरिश ने भी ली चुटकी
न्यूजीलैंड पुलिस की इस पोस्ट पर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिश ने चुटकी लेते हुए उस पोस्ट का स्नेप शॉट शेयर कर लिखा कि’ बहुत चालाक’
Very clever!!! pic.twitter.com/34e7dZieOw
— Scott Styris (@scottbstyris) January 26, 2019
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post NZvsIND- न्यूजीलैंड की हार से निराश न्यूजीलैंड पुलिस ने भारतीय टीम पर किया कड़ा प्रहार, जारी किया ये संदेश appeared first on SportzWiki Hindi.