भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया था. अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे के लिए चली गई है. न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज से अपने अभियान की शुरूआत करेगी.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 23 जनवरी बुधवार को खेला जायेगा. इस पहले वनडे मैच के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है.
किस समय से शुरू होगा मैच ?

यह मैच नेपियर के मैक्लीन पार्क मैदान पर खेला जायेगा. भारत और न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक़ सुबह 7.30 बजे से शुरू हो जायेगा. इस मैच का टॉस भारतीय समय के मुताबिक़ सुबह 7.00 बजे हो जायेगा.
क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से इस मैच का इंतजार कर रहे हैं भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है, इसलिए इस मैच में दोनों टीमों के बीच एक अच्छी जंग देखने को मिल सकती है.
किन चैनलों पर होगा मैच का प्रसारण ?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला पहला वनडे मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते है. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर यह मैच अंग्रेजी व हिंदी कमेंट्री दोनों के साथ देखा जा सकता है.
दूरदर्शन पर भी इस मैच का लाइव प्रसारण किया जायेगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप हॉटस्टार पर भी उठा सकते हैं. साथ ही जियो टीवी पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी.
इस प्रकार है दोनों टीमें

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, शुभमन गिल
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, कॉलिन मुनरो, हेनरी निकोल्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढी, टिम साउथी, रॉस टेलर
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post NZvsIND : जाने कब और कहां देख सकते हैं भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला मैच appeared first on SportzWiki Hindi.