Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZvsIND- न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी जमीं पर इन पांच भारतीय बल्लेबाजों के नाम हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

न्यूजीलैंड और भारत के बीच न्यूजीलैंड की मेजबानी में 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज बुधवार से शुरु होने जा रहा है। न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम बुलंद हौंसलों के साथ पहुंची है। ऑस्ट्रेलिया में सफलतम सीरीज के बाद न्यूजीलैंड पहुंची भारतीय टीम को सीरीज जीतने का दावेदार माना जा रहा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इन पांच बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ सफलता तो ठीक-ठाक रही है लेकिन भारतीय बल्लेबाजों का कीवि टीम के खिलाफ जबरदस्त दबदबा रहा है। भारतीय टीम के बल्लेबाजों का यहां इस सीरीज में भी चलना तय माना जा रहा है।

आज हम भारतीय टीम के उन बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं जिनका न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी जमीं पर अब तक के वनडे इतिहास में बल्ला जमकर चला है। तो आईए डालते हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाजों पर…

सचिन तेंदुलकर

न्यूजीलैंड की जमीं पर हर रिकॉर्ड की तरह लीजेंड बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का बल्ला खूब चला है। सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी जमीं पर रन बनाने में कोई मौका नहीं गंवाया है।

सचिन तेंदुलकर के बल्ले से उनके क्रिकेट करियर में वनडे क्रिकेट में कीवि जमीं पर खूब रन निकले। सचिन ने न्यूजीलैंड में कुल 18 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 18 पारियो में सबसे ज्यादा 652 रन बनाए हैं। सचिन ने ये रन 38.35 की औसत से बनाए जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले।

वीरेन्द्र सहवाग

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहे वीरेन्द्र सहवाग का बल्ला ब्लैककैप्स के खिलाफ जमकर बोला है। वीरेन्द्र सहवाग हमेशा ही न्यूजीलैंड की सरजमीं पर कामयाब रहे हैं।

वीरू भारत की तरफ से न्यूजीलैंड की जमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे भारतीय हैं। सहवाग ने न्यूजीलैंड में उनके खिलाफ 12 मैचों में 12 पारियां खेली। इसमें वीरू ने 54.36 की औसत से 598 रन बनाए सहवाग ने इस दौरान 3 शतक और 2 पचासे भी जड़े।

महेन्द्र सिंह धोनी

महेन्द्र सिंह धोनी के लिए भी न्यूजीलैंड उनका फेवरेट विरोधी रहा है। भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी ही जमीं पर खूब बोला है।

महेन्द्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड में कुल 10 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 9 पारियों में 456 रन बनाए इस दौरान धोनी का औसत भी 76 का काफी शानदार रहा धोनी ने इसमें 5 पचासे भी जड़े।

राहुल द्रविड़

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ को भी न्यूजीलैंड की परिस्थिति खूब रास आती है। न्यूजीलैंड में राहुल द्रविड़ ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड पर नजर डाले तो उन्होंने न्यूजीलैंड में अपने करियर में कुल 12 मैच खेले हैं। इन मैचों की 12 पारियों में द्रविड़ के बल्ले से 38.63 की औसत से 425 रन निकले जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक और 1 शतक भी जड़ा।

अजय जडेजा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। अजय जडेजा ने न्यूजीलैंड में शानदार बल्लेबाजी कर प्रभावित किया है।

अजय जडेजा ने न्यूजीलैंड में 11 मैच खेले जिसमें 11 पारियों में उन्होंने 38.22 की औसत से 344 रन बनाए। अजय जडेजा ने इन मैचों में तीन पचासे भी लगाए।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post NZvsIND- न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी जमीं पर इन पांच भारतीय बल्लेबाजों के नाम हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन appeared first on SportzWiki Hindi.