Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZvsIND: नेपियर वनडे में मेजबान टीम की खराब शुरुआत, मोहम्मद शमी ने हासिल की ये खास उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच आज से नेपियर में खेला जा रहा है। पहले वनडे मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कीवी टीम का ये फैसला गलत साबित हुआ। क्योंकि कीवी टीम ने 18 रनों पर ही दो विकेट गंवा दिए। समाचार लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 25 ओवर में 5 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। कप्तान केन विलियमसन 46* और मिशेल सेंटनर 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

नेपियर में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने खास उपलब्धि हासिल की। शमी ने पहले वनडे मैच में मार्टिन गुप्टिल को बोल्ड करके अपने 100 एकदिवसीय विकेट पूरे किए। शमी एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे जल्दी 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। आपको बता दें कि मोहम्मद शमी ने ये खास उपलब्धि अपने करियर के 56वें मैच में हासिल की है। इसी के साथ ही मोहम्म्द शमी ने भारत तेज गेंदबाज इरफान पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इरफान पठान ने 59 वन-डे मैचों में ​वनडे में 100 विकेट लेने का कारनामा किया था।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पांच वनडे की सीरीज के पहले मैच में प्लेइंग इलेवन में अंबाति रायडू और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का टीम में शामिल किया। आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 101 एकदिवसीय मैच खेले है। इस दौरान भारत ने 51 और न्यूजीलैंड की टीम ने 44 मैच जीते है। भारतीय टीम कीवी दौरे से पहले कंगारू दौरे पर टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज जीतकर आई है।