न्यूजीलैंड और भारत के बीच न्यूजीलैंड की सरजमीं पर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस वनडे सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने जबरदस्त अंदाज में जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त को बना लिया है। अब भारतीय टीम सीरीज में बुलंद हौंसलों के साथ आगे के मैच में उतरेगी।
विराट कोहली को न्यूजीलैंड दौरे पर आखिरी दो वनडे और टी-20 सीरीज के लिए दिया आराम
लेकिन वहीं पहला मैच जीतने के बाद रात होते होते एक बड़ी खबर आयी कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे के साथ ही टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

भारतीय टीम के कप्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच के बाद भारत लौट आएंगे जिसके बाद टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में चली जाएगी।
विराट की गैरमौजूदगी में कप्तानी रहेगी रोहित के हाथ, दिया जा सकता है अगले वनडे में आराम
रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड दौरे पर टीम की अगुवायी करनी है ऐसे में टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा को अगले दो मैचों में आराम देना का फैसला भी कर सकता है।

वैसे टीम मैनेजमेंट की ओर से रोहित शर्मा को आराम देने को लेकर कोई जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन अगर रोहित को आराम दिया जाता है तो सबसे बड़ा सवाल ये रहेगा कि शिखर धवन के साथ टीम की पारी की शुरुआत कौन करेगा?
रोहित की जगह शुभमन गिल कर सकते हैं पारी की शुरुआत
रोहित शर्मा को अगले वनडे मैच में आराम देने पर शिखर धवन के साथ पहली बार टीम में शामिल किए गए युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है। शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज के सबसे बड़े दावेदार हैं।

शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल के स्थान पर टीम में मौका दिया गया है। शुभमन को घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन के कारण टीम में मौका मिला है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post NZvsIND- कप्तानी से पहले अगर रोहित को मिलता है अगले मैच में आराम तो ये खिलाड़ी करेगा धवन के साथ पारी की शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.