Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZvsIND: जाने कब कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच?

भारत ने नेपियर में खेले गए पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम को 8 विकेट से हरा दिया था और सीरीज में में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी.

अब भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच 26 जनवरी शनिवार को माउंट मांग्लूई के बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. इस मैच के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार है.

सुबह 7.30 से खेला जायेगा मैच 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक़ सुबह 7.30 बजे से शुरू हुआ था. सीरीज के दूसरे वनडे मैच के समय में भी कोई बदलाव नहीं है.

माउंट मांग्लूई के बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मैच भी भारत के समय के मुताबिक़ सुबह 7.30 बजे से ही खेला जायेगा.  इस मैच का टॉस भारतीय समय के मुताबिक़ सुबह 7.00 बजे होगा.

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में ले सकते हैं मैच का मजा 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स-1 पर यह मैच आप अंग्रेजी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं.

वहीं स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी पर आप इस मैच को हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप हॉटस्टार पर भी उठा सकते हैं. साथ ही जियो टीवी पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी.

मैच के रोमांचक होने की उम्मीद 

सीरीज का पहला वनडे मैच एकतरफा रहा था, लेकिन सीरीज के इस दूसरे वनडे मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. भारत की टीम जहाँ इस मैच को जीत सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी. क्रिकेट प्रशंसक इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post NZvsIND: जाने कब कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच? appeared first on SportzWiki Hindi.