न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच आज खेला जा रहा है। माउंट मौंगुनुई में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद जबरदस्त शुरुआत की। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी की।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित-धवन ने दी जबरदस्त शुरुआत
भारतीय टीम ने पहला वनडे मैच बाद में बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट से जीता और दूसरे मैच में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

अपने कप्तान के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को सही ठहराते हुए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को तरसा कर रखा।
रोहित-धवन ने पहले विकेट के लिए जोड़े 154 रन
विश्व क्रिकेट में मौजूदा समय की सबसे बेहतरीन सलामी जोड़ी रोहित और धवन ने जबरदस्त और तेज शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 154 रन जोड़े। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने ये रन केवल 152 गेंदों में बनाए।

पहले विकेट के लिए शानदार 154 रन जोड़ने के साथ ही भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर भारत की तरफ से तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया।
न्यूजीलैंड में भारत की तरफ से वनडे में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
न्यूजीलैंड की जमीं पर वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी वीरेन्द्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम हैं जिन्होंने साल 2009 में पहले विकेट के लिए नाबाद 201 रन जोड़े थे। तो इसके बाद दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा और शिखर धवन ही हैं जो इससे पहले 174 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।

रोहित शर्मा और शिखर धवन ने एक बार फिर से ओपनिंग में 154 रन जोड़कर भारत की तरफ से न्यूजीलैंड की जमीं पर तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी के मामले में सचिन तेंदुलकर और अजय जडेजा के 105 रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post NZvsIND- दूसरे वनडे में एक बार फिर से रोहित-धवन की जोड़ी का कमाल, न्यूजीलैंड में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.