वर्तमान में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के शुरूआती दोनों वनडे मैच को भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत लिया था.
भारत ने पहला वनडे मैच 8 विकेट से जीता था. वहीं सीरीज का दूसरा मैच भारत की टीम ने 90 रन के अंतर से जीत लिया था. शुरूआती दो मैचों के बाद तीन खिलाड़ी ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के प्रबल दावेदार लग रहे हैं और आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन तीन खिलाड़ियों के ही नाम बताएंगे.
कुलदीप यादव

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को खेलने इस सीरीज में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं हो रहा है. वह सीरीज के शुरूआती दोनों वनडे मैचों में 8 विकेट हासिल किये. वह इस सीरीज अबतक 2 बार 4 विकेट हॉल हासिल कर चुके हैं.
अगर कुलदीप यादव का प्रदर्शन सीरीज के आने वाले मैचों में भी ऐसा ही रहता है, तो वह निश्चित रूप से इस सीरीज में ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का ख़िताब हासिल कर सकते हैं.
शिखर धवन

शिखर धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में अबतक शुरूआती दो वनडे मैचों में 141 की शानदार औसत से 141 रन बना लिए है. वह अबतक सीरीज में कुल 15 चौके लगाये हैं. अबतक शिखर धवन इस वनडे सीरीज में ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के प्रबल दावेदार है.
स्टार ओपनर शिखर धवन अगर सीरीज के अंतिम तीन वनडे मैचों में भी अपना फॉर्म जारी रखते है, तो वह ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का ख़िताब जीत सकते हैं.
युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल भी ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के प्रबल दावेदार बने हुए हैं. चहल ने भी सीरीज के शुरूआती दोनों वनडे मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. युजवेंद्र चहल ने सीरीज के शुरूआती 2 वनडे मैचों में भारतीय टीम के लिए 4 विकेट हासिल किये थे. चहल अगर आगे के मैचों में अच्छा करते है, तो वह भी ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ बन सकते है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post NZvsIND : शुरूआती दो वनडे के बाद यह तीन भारतीय खिलाड़ी हैं ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के हकदार appeared first on SportzWiki Hindi.