Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZvsIND- सुनील गावस्कर ने मैच के बाद न्यूजीलैंड टीम की ली चुटकी तो स्कॉट स्टायरिस ने दिया करारा जवाब

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच में न्यूजीलैंड को एक और करारी हार का सामना करना पड़ा। माउंट मौंगानुई में खेले गए सीरीज के तीसरे वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड की एक नहीं चलने दी और मेजबान को आसानी से 7 विकेट से हरा दिया।

भारत ने न्यूजीलैंड के तीसरे वनडे में हराकर 3-0 की बनायी अजेय बढ़त

न्यूजीलैंड की टीम इस हार के साथ ही सीरीज में 0-3 से पीछे हो गई है। इस मैच में न्यूजीलैंड वने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी तो की लेकिन वो 243 रनों का स्कोर ही बना सके।

इसके जवाब में भारतीय टीम ने आसानी से लक्ष्य को 43 ओवरों में हासिल कर लिया। भारत के लिए गेंदबाजों ने जीत का आधार रखा जिसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अच्छी गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

मैच के बाद गावस्कर ने कसा न्यूजीलैंड पर तंज, तो स्टायरिस ने दिया करारा जवाब

न्यूजीलैंड की इस करारी हार के बाद कमेन्ट्री बॉक्स में मैच के बाद भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कटाक्ष करने की कोशिश तो की लेकिन न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस ने उन्हें करारा जवाब दिया।

दरअसल मैच के बाद भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को कमेन्ट्री बॉक्स से बातचीत की गई। इस दौरान सुनील गावस्कर ने भुवनेश्वर कुमार से भारत और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की तुलना करते हुए पूछ बैठे कि “तो मुझे बताएं कि क्या आपके लिए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को मैच में गेंदबाजी डालने के बजाए नेट्स में भारतीय बल्लेबाजों के गेंदबाजी करना मुश्किल चुनौती है?”

स्टायरिस ने बाद में अपनी टीम की मानी हार

इस पर भुवी ने कोई इधर-उधर का जवाब देने की बजाय कहा कि ये तो निर्भर करता है। इस पर तुरंत स्टाइरिस ने कहा कि “आप और मैं सनी, यहां बाहर जा रहे हैं।” तो गावस्कर ने साफ किया कि “मैं तो बस पूछ रहा हूं।”

आखिर में अपनी टीम के प्रदर्शन से निराश स्टायरिस ने भी हार मान ली और कहा कि  शायद हाँ। हम न्यूजीलैंड कमेन्ट्री बॉक्स में  आंकलन  कर रहे हैं कि क्या भारतीय पुरूष टीम को कल भारतीय महिला टीम में जगह लेनी चाहिए। ज्यादा निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा हो सकती है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post NZvsIND- सुनील गावस्कर ने मैच के बाद न्यूजीलैंड टीम की ली चुटकी तो स्कॉट स्टायरिस ने दिया करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.