भारतीय टीम के ऑलराउंडर केदार जाधव ने आज भारत के जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पहले बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 10 गेंदों में 3 चौक्के और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाएं. उसके बाद गेंदबाजी में भी इस खिलाड़ी ने 6 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिएं.
इसके साथ ही इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम के जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 324 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दी.
जाधव ने महेंद्र सिंह धोनी और सलामी बल्लेबाजों की जमकर की तारीफ

मैच जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए केदार जाधव ने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों की जमकर तारीफ़ की. साथ ही उन्होंने अंबाती रायडू और महेंद्र सिंह धोनी के लिए भी कहा कि उन दोनों ने बहुमूल्य पारी खेली.
उन्होंने कहा,
हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, हमे बेहतरीन शुरुआत मिली. शिखर और रोहित ने शानदार क्लास दिखाया. पिछले कुछ सालों से दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं. माही भाई (एमएस धोनी) और रायुडू ने भी अहम भूमिका निभाई. यह निश्चित रूप से मदद करता है जब माही आखिरी तक रहता है.

शिखर धवन की हुई फॉर्म में वापसी, केदार भी कर रहें हैं शानदार प्रदर्शन
बता दें, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन काफी दिनों से फॉर्म में नहीं थे. लेकिन पिछले दो मैचों से इस खिलाड़ी का बल्ला जमकर बोला है. पहले मैच में भी इस खिलाड़ी ने 75 रन की पारी खेली थी. वहीँ रोहित शर्मा का जलवा हर सीरीज की तरह इस सीरीज में भी बरकरार है. केदार जाधव को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे मैच में जगह नहीं मिली थी. लेकिन आखिरी मैच में उनको मौका मिला. जिसके बाद वो भारतीय टीम के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post NZvsIND: जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में विराट की नहीं बल्कि इन खिलाड़ियों की केदार जाधव ने जमकर प्रशंसा की appeared first on SportzWiki Hindi.