Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZvsIND : कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की कुलचा जोड़ी ने साथ मिलकर बनाया ये शानदार रिकॉर्ड

अगर पिछले 18 महीनों में भारतीय टीम को वनडे क्रिकेट में शानदार उपलब्धियां मिली है, तो इसका एक बड़ा कारण कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी है.

रिस्ट स्पिनरों की इस जोड़ी ने भारतीय टीम के लिए पिछले 18 महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है और इन्ही दो स्पिनरों के दम पर भारतीय टीम लगातार जीत हासिल कर रही है.

तीसरे वनडे में साथ 100 विकेट लेने का बनाया रिकॉर्ड 

आपकों बता दें, कि आज सोमवार 28 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच माउंट मांग्लुई के बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

सीरीज के इस तीसरे वनडे मैच में कुलदीप और चहल की जोड़ी ने 100 विकेट लेने की पार्टनरशिप कर डाली है. दरअसल, दोनों ने भारतीय टीम के लिए साथ खेलते हुए 100 विकेट हासिल कर लिए है.

कुलचा के नाम से पहचानी जाने वाली इस स्पिन जोड़ी के लिए बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट भी किया है और जानकारी दी है, कि कुलचा की इस जोड़ी ने भारतीय टीम के लिए के साथ खेलते हुए कुल 100 विकेट हासिल कर लिए है.

यहाँ देखें बीसीसीआई का ट्वीट 

ऐसा रहा है कुलदीप और चहल का अबतक का वनडे प्रदर्शन 

After returning from England's good preparation Kuldeep, under pressure

आपकों बता दें, कि कुलदीप यादव जहां भारतीय टीम के लिए अबतक 38 वनडे मैचों में 20.62 की शानदार औसत व 4.78 इकॉनामी रेट के साथ 77 विकेट हासिल कर चुके हैं.

वहीं कुलदीप यादव के जोड़ीदार युजवेंद्र चहल अबतक भारतीय टीम के लिए 38 वनडे मैचों में 23.81 की शानदार औसत व 4.78 इकॉनामी रेट के साथ 68 विकेट हासिल कर चुके हैं. इन दोनों स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजी करना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक बुरे सपने की तरह होता है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post NZvsIND : कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की कुलचा जोड़ी ने साथ मिलकर बनाया ये शानदार रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.