Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZvsIND- भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस देश के तेज गेंदबाजी यूनिट को माना विश्व में सर्वश्रेष्ठ

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बुधवार को नेपियर में खेला गया जहां भारतीय टीम का विजय रथ कायम रहा। पहले वनडे मैच में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त को बना लिया है।

मोहम्मद शमी ने मैच के बाद साझा की कई बातें

नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के लिए जीत का आधार गेंदबाजों ने तय किया, जिन्होंने न्यूजीलैंड को 157 के स्कोर पर ढेर कर दिया। भारत के गेंदबाजों में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जबरदस्त गेंदबाजी की।

मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके देने के साथ ही 6 ओवर की गेंदबाजी में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। मैच के बाद मोहम्मद शमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी गेंदबाजी को लेकर कई बाते साझा की।

भारत की ये अब तक की बेस्ट बॉलिंग यूनिट

मोहम्मद शमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि “मैं कई चीजें बता चुका हूं कि मैं ज्यादा लंबा नहीं सोचता हूं। मैं सीरीज दर सीरीज सोचता हूं। ये निर्भर करता है कि उस परिस्थिति में आपकी फिटनेस कैसी है आपका लेवल कैसा है।”

फाइल

“मैं हमेशा ही आपको बताता रहा हूं कि हमारा बॉलिंग यूनिट है वो हमारा अब तक का बेस्ट बॉलिंग यूनिट है। तो टीम को लेकर कोई माइंड करने की जरूरत नहीं है। उन्हें जो बेस्ट लगेगा वो टीम में लेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि हम अपनी बॉलिंग के साथ बहुत अच्छी टीम के साथ वहां पर उतरेंगे।”

मुझे चोट से उबरने में लग गया लंबा समय

अपनी वनडे सफर को लेकर मोहम्मद शमी ने कहा कि” मेरी ये एक लंबी जर्नी रही है। खासकर 2015 विश्व कप से, लेकिन उसके बाद जब चोटिल हुआ तो मुझे इससे उबरने में दो साल लगे। मेरी बहुत बड़ी इंजरी थी लेकिन उसके बाद मैं रिहेबिलिटेशन के साथ उतरा और मैंने टीम में वापसी की। उस समय टी-20 विश्व कप था और मैं धीरे-धीरे मेरी इंजरी से बाहर आया।”

टीम में रहने के बाद लंबे समय बाद मुझे आत्मविश्वास मिला कि हां अब इंजरी के बाद मैं नोरमल ट्रेक पर आ गया हूं।आपने इसके बाद 2018 में देखा कि मैं रेगुलर टेस्ट टीम का हिस्सा रहा और अब मुझे लग रहा है कि मैं  जैसे पहले स्पीड डाल रहा था वहीं नोरमल स्पीड को हासिल कर चुका हूं।”

न्यूजीलैंड के विकेट पर आपको रखना होता है कई बातों का ध्यान

न्यूजीलैंड की परिस्थितियों को लेकर शमी ने कहा कि “आप देखते हैं जैसे कि यहां हाई स्कोरिंग मैच रहते हैं। फ्लेट विकेट रहते हैं छोटे ग्राउंड रहते हैं लेकिन बस एक चीज है कि आप इस तरह की पिच पर लाइन और लैंथ पर बहुत ही ज्यादा फोकस करना पड़ेगा। आपको सारी चीजें ध्यान में रखनी होगी कि साइज छोटी है और विकेट फ्लेट्स हैं। बहुत ज्यादा रिस्ट्रिक होने की जरूरत है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post NZvsIND- भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस देश के तेज गेंदबाजी यूनिट को माना विश्व में सर्वश्रेष्ठ appeared first on SportzWiki Hindi.