Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZvsIND: अपने वापसी मैच में ट्विटर पर छाये हार्दिक पांड्या, धोनी के टीम में न होने पर लोगों ने कही ये बात

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच आज 28 जनवरी सोमवार को खेला जा रहा है. माउंट माग्लुई के बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस तीसरे वनडे मैच का टॉस न्यूजीलैंड की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजो के आगे पूरी तरह बेबस नजर आये और पूरी न्यूजीलैंड की टीम मात्र निर्धारित 49 ओवर में 243 रन बनाकर आउट हो गई है.

हार्दिक पांड्या ने वापसी मैच में दिखाया दम 

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने वापसी मैच में शानदार गेंदबाजी की है. उन्होंने अपने 10 में 45 रन देकर 2 विकेट हासिल किये और एक शानदार डाईव कैच भी किया. हार्दिक की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को एक बड़ा लक्ष्य बनाने से रोका है. न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर ने 106 गेंदों पर 93 रन की शानदार पारी खेली है. भारत के लिए युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किये. वहीं मोहम्मद शमी को 3 विकेट हासिल हुए है.

एमएस धोनी अपनी इंजरी के चलते इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह दिनेश कार्तिक इस मैच में खेल रहे हैं. हालाँकि, धोनी को उनके प्रशंसक ट्विटर पर मिस कर रहे हैं.

यहाँ देखें मिड इनिंग के बाद ट्विटर प्रतिक्रिया 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post NZvsIND: अपने वापसी मैच में ट्विटर पर छाये हार्दिक पांड्या, धोनी के टीम में न होने पर लोगों ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.