Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZvsIND: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने ट्रेंट बोल्ट नहीं बल्कि इन्हें दिया इस जीत का श्रेय

न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज वनडे सीरीज का चौथा मैच खेला गया। कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की टीम में शुभमन गिल को आज डेब्यू करने का मौका मिला। वहीं खलील अहमद को भी मोहम्मद शमी की जगह टीम में शामिल किया गया। वहीं न्यूजीलैंड की टीम में टॉड एस्टल, जिमी निशम और मैट हेनरी को जगह मिली। न्यूजीलैंड ने इस मैच को आसानी से 8 विकेट से अपने नाम किया।

विलियमसन ने गेंदबाजों को दिया श्रेय

Hamilton ODI: New Zealand beat India by 8 wickets

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इस जीत के श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया। उनके गेंदबाजों ने भारत को सिर्फ 92 रनों पर समेट दिया। उनके प्रमुख गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। मैच के बाद केन ने कहा

“हमें उम्मीद नहीं थी कि सतह इस तरह का व्यवहार करेगी। 90 के स्कोर के आसपास रोकना अच्छा लगा। यह उन दिनों में से एक है जब सभी चीजें अच्छी होती हैं। गेंदबाजों को इसका पूरा श्रेय दिया जाना चाहिए। शुरूआती विकेट हमेशा आपको सभी दिशा में ले जाता है।”

आज हमने जबरदस्त क्रिकेट खेला

Hamilton ODI: India's innings reduced to 92 runs

न्यूजीलैंड की टीम पहले ही सीरीज हार चुकी है। इसके बावजूद उन्होंने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। पहले उनके गेंदबाज और फिर बल्लेबाजों ने मैच को आसानी से अपने नाम किया। कप्तान ने आगे कहा

“विकेट पर गेंद स्विंग हो रही थी और हमने इसका पूरा फायदा उठाया। सभी जीतने के लिए खेलते हैं और यह प्रदर्शन जबरदस्त था। वेलिंगटन में पिच इससे काफी अलग होगी। भारत जैसी टीम के खिलाफ ऐसी जीत बड़ी बात है।”

बल्लेबाजी की भी तारीफ

न्यूजीलैंड ने आज सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो को बाहर कर दिया था। इसी वजह से हेनरी निकोलस को सलामी बल्लेबाज का मौका मिला और उन्होंने नाबाद 30 रन बनाये। बल्लेबाजों के बारे में केन विलियमसन ने कहा

“हेनरी निकोलस ने अच्छी बल्लेबाजी की क्योंकि उनके लिए यह बड़ा चैलेंज था। दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम के खिलाफ खेलना, आपके पास बेहतर करने का सबसे अच्छा मौका होता है।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post NZvsIND: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने ट्रेंट बोल्ट नहीं बल्कि इन्हें दिया इस जीत का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.