Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZvsIND- ट्रेंट बोल्ट ने उजागर किया न्यूज़ीलैंड का मास्टर प्लान, भारत के खिलाफ इस भारतीय मूल के खिलाड़ी का ही करेंगे प्रयोग

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच शनिवार को माउंट मैनुगई में खेला जाएगा। पांच मैचों की इस वनडे सीरीज का पहला मैच नेपियर में खेला गया था जहां मेजबान न्यूजीलैंड की टीम को भारत ने करारी शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

ट्रेंट बोल्ट ने अपनी गेंदबाजी को लेकर कही ये बात

मेजबान न्यूजीलैंड की टीम पहला वनडे मैच गंवाने के बाद अब किसी तरह से सीरीज में वापसी के मुड़ में है। न्यूजीलैंड की टीम अपनी पूरी ताकत के साथ इस सीरीज में उतरी है ऐसे में उनसे वापसी की उम्मीद तो की जा सकती है।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पहला वनडे मैच गंवाने के बाद दूसरे वनडे मैच में अपनी टीम पर भरोसा जताया है। मैच की पूर्व संध्या पर ट्रेंट बोल्ट ने अपनी टीम को लेकर खास प्रतिक्रिया दी।

टीम में गेंदबाजों के बीच चल रही है एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा

बोल्ट ने कहा कि “एक गेंदबाजी इकाई के रूप में हमारी योजनाओं के संदर्भ में, हम आक्रमक होना चाहते हैं। और हम उन पर पहली कुछ गेंदों में दबाव बना सकते हैं। वे गुणवत्ता वाले बल्लेबाज हैं और जब वे आउट नहीं होंगे तो निकलना मुश्किल हो जाएगा।”

अपनी टीम की गेंदबाजी को लेकर बोल्ट ने कहा कि

“कोई भी शालीन नहीं है…. खासकर गेंदबाजी रैंकों में, मैट हैनरी और ईश सोढ़ी जैसे लोगों को साइड लाइन किया गया तो उन लोगों पर दबाव होगा, जिन्हें टीम में चुना गया है। और ये स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है।”

भारत के खिलाफ भारतीय मूल के ईश सोढ़ी होंगे मुख्य हथियार

न्यूज़ीलैंड के हार की असली वजह बताते हुए उन्होंने कहा, कि

“मुझे पता है कि हमने कई बार संघर्ष किया है और ये वनडे टीम के लिए 6 महीनों में रोमांचक है। आप सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज खिलाना चाहते हैं, जो विकेट ले सके। ईश ने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन वो इस मामले में कहां फिट बैठते हैं आप किसे नहीं लेते हैं। ये उन चीजों में से एक है हमने पिच को पढ़ा नहीं। नेपियर में जो हुआ। लेकिन जैसा कि यहां चल रहा है। आमतौर पर ये विकेट अच्छा है।”

ट्रेंट बोल्ट ने आगे कहा कि

हम आक्रमक होना चाहते हैं, लेकिन रनों को सीमित करते हैं क्योंकि इस मैदान पर बड़े स्कोर बनाए जा सकते हैं। मुझे यकिन है कि जिन लोगों को झटका मिलेगा वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफल होंगे।”

भारतीय टीम की बल्लेबाजी की ताकत को लेकर ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि

“हमारा प्लान उन परिस्थितियों पर दबाव डालने का है जिनका हम उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। अगर हम शुरुआती 10 ओवर्स में कुछ विकेट हासिल कर लेते हैं, तो हमें पता है कि इसके बाद बाकी टीम पर कैसा दबाव आ सकता है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post NZvsIND- ट्रेंट बोल्ट ने उजागर किया न्यूज़ीलैंड का मास्टर प्लान, भारत के खिलाफ इस भारतीय मूल के खिलाड़ी का ही करेंगे प्रयोग appeared first on SportzWiki Hindi.