श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच आज 5 जनवरी को बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.
सीरीज का यह दूसरा वनडे मैच काफी रोमांचक रहा, लेकिन अंत में यह मैच न्यूजीलैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 21 रन के अंतर से जीत लिया है. साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.
न्यूजीलैंड की टीम ने खड़ा किया था 319 रन का बड़ा स्कोर

इस मैच का टॉस न्यूजीलैंड की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाये थे.
ओपनर बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने न्यूजीलैंड के लिए जहां 77 गेंदों पर 87 रन की शानदार पारी खेली. वहीं टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज रॉस टेलर ने 105 गेंदों पर 90 रन की पारी खेली. वहीं अंत के कुछ ओवरों में जिमी निशम ने 37 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली. श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 10 ओवर में मात्र 45 रन देकर 2 विकेट हासिल किये.
परेरा की तूफानी 140 रन की पारी भी नहीं दिला पाई श्रीलंका को जीत

आपकों बता दें, कि जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 46.2 ओवर में 298 रन ही बना पाई और मैच को न्यूजीलैंड की टीम ने 21 रन के अंतर से जीत लिया.
जहां एक तरफ श्रीलंका के सभी बल्लेबाज जल्दी आउट हुए, वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने 74 गेंदों पर 140 रन की तूफानी पारी खेली.
हालाँकि, उनकी इस तूफानी पारी के बावजूद श्रीलंका की टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा है. थिसार परेरा ने अपनी 140 रन की तूफानी पारी के दौरान 8 चौके व 13 छक्के लगाये. थिसार परेरा की इस तूफानी पारी ने सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post NZvsSL : 74 गेंदों में थिसारा परेरा ने खेली 140 रनों की तूफानी पारी, रोमांचक मैच में न्यूज़ीलैंड ने हासिल की जीत appeared first on SportzWiki Hindi.