Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

OMG: ये अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम ढेर हो गई केवल 14 रन पर, झेलनी पड़ी इतिहास की सबसे बड़ी हार 

खेल डेस्क। चीन की महिला टीम ने थाइलैंड टी-20 स्मैश के दौरान यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में अपने नाम दो शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिए हैं। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 203 रन बनाए। इसके जवाब में चीन की टीम 48 मिनट में ही केवल 14 रन पर ऑलआउट हो गई।

AusvInd: एडिलेड वनडे मैच में कंगारू टीम की खराब शुरूआत, खलील अहमद की जगह इस खिलाड़ी ने किया वनडे डेब्यू

चीन 10 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई। इस प्रकार संयुक्त अरब अमीरात ने इस मुकाबले में चीन को 189 रन से शिकस्त दी। यह महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भी टीम की रन के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले नामीबिया ने लेसोथो को 179 रन से श्किास्त दी।

जिम्बाब्वे और भारत के बीच होने वाली सीरीज पर मंडराए संकट के बादल, बताए जा रहे ये कारण

वहीं टी-20 में न्यूनतम स्कोर की बात की जाए तो चीन द्वारा इस मैच में बनाया गया 14 रन का स्कोर भी महिला या पुरुष किसी भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम स्कोर है। इससे पहले महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट न्यूनतम स्कोर मेक्सिको ने ब्राजील के खिलाफ बनाया था। पिछले साल एक मैच में वह केवल 18 रन पर ही ढेर हो गई थी।

इस साल वनडे में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने हिटमैन रोहित शर्मा

पुरुष टीम का सबसे छोटा स्कोर हॉलैंड का रहा है। वह 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 39 रन पर आउट हो गई थी। चीन की ओर से हिन लिली ने सबसे ज्यादा 4 रन बनाए।